Friday, 12 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
वारदात : रंगदारी विवाद में 5 युवकों का अपहरण, बीहड़ में बेरहमी से पिटाई सियासी उलटफेर : फूलपाड़ गांव में 450 से अधिक ग्रामीण बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल कार्रवाई : बच्चों और पालकों से दुर्व्यवहार मामले में शिक्षिका निलंबित सनसनी : पति–पत्नी की हत्या कर श्मशान घाट में दफनाया, पुरानी रंजिश में वारदात, तीन गिरफ्तार पर्दाफाश : फर्जी दुर्लभ सामान बेचकर ठगी के 3 करोड़ रुपये की योजना फेल बिजली का कहर : कांकेर में बिजली गिरने से उपसरपंच समेत 3 की मौत, प्रदेशभर में अलर्ट जारी वारदात : रंगदारी विवाद में 5 युवकों का अपहरण, बीहड़ में बेरहमी से पिटाई सियासी उलटफेर : फूलपाड़ गांव में 450 से अधिक ग्रामीण बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल कार्रवाई : बच्चों और पालकों से दुर्व्यवहार मामले में शिक्षिका निलंबित सनसनी : पति–पत्नी की हत्या कर श्मशान घाट में दफनाया, पुरानी रंजिश में वारदात, तीन गिरफ्तार पर्दाफाश : फर्जी दुर्लभ सामान बेचकर ठगी के 3 करोड़ रुपये की योजना फेल बिजली का कहर : कांकेर में बिजली गिरने से उपसरपंच समेत 3 की मौत, प्रदेशभर में अलर्ट जारी
W 𝕏 f
होम सेहत जल प्रदूषण की चुनौती : माइक्रोप्लास्टिक और फॉरएवर…
माइक्रोप्लास्टिक और फॉरएवर केमिकल्स से बढ़ा खतरा
माइक्रोप्लास्टिक और फॉरएवर केमिकल्स से बढ़ा खतरा
सेहत

जल प्रदूषण की चुनौती : माइक्रोप्लास्टिक और फॉरएवर केमिकल्स से मानव स्वास्थ्य पर खतरा

माइक्रोप्लास्टिक, दवाओं के अवशेष और PFAS जैसे फॉरएवर केमिकल्स अब नदियों, भूजल और पेयजल स्रोतों में तेजी से पाए जा रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ये प्रदूषक मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए दीर्घकालिक खतरा बनते जा रहे हैं।

कीर्तिमान नेटवर्क
12 Jun 2026, 02:00 PM
रायपुर
दुनिया भर में जल प्रदूषण लंबे समय से चिंता का कारण बना हुआ है, लेकिन अब वैज्ञानिकों के सामने एक नई और बड़ी चुनौती उभर आई है यह चुनौती उन उभरते प्रदूषकों की है, जो पारंपरिक जल निगरानी और जल शुद्धिकरण व्यवस्था की पकड़ से बाहर होते जा रही है इनमें माइक्रोप्लास्टिक, दवाओं के अवशेष और पर- एवं पॉलीफ्लोरोएल्किल पदार्थ जैसे रसायन शामिल हैं, जिन्हें उनकी लम्बे समय तक बने रहने का कारण फॉरएवर केमिकल्स है। ये प्रदूषक अब केवल औद्योगिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं रह गए हैं इनकी मौजूदगी नदियों, भूजल, मिट्टी, पेयजल स्रोतों और यहां तक कि अपशिष्ट जल शुद्धिकरण व्यवस्था में भी शामिल है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि ये पदार्थ लंबे समय तक पर्यावरण में बने रहते हैं और धीरे-धीरे जीवित प्राणियों के शरीर में जमा होते जाते हैं।

नए उभरते प्रदूषक

उभरते प्रदूषक ऐसे रासायनिक या जैविक तत्व हैं, जिनके पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर प्रभावों को हाल के वर्षों में गंभीरता से समझा गया है इनमें प्रमुख रूप से तीन प्रकार के प्रदूषक शामिल हैं  1 माइक्रोप्लास्टिक पांच मिलीमीटर से छोटे प्लास्टिक कण, जो प्लास्टिक कचरे के टूटने या घिसने से बनते हैं ये समुद्र, नदियों और खाद्य श्रृंखला तक पहुंच चुके हैं। 2 फार्मास्यूटिकल अवशेष एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक और अन्य दवाओं के अवशेष, जो उपयोग के बाद  पानी में फेक देते है। 3 औद्योगिक और उपभोक्ता उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले रसायन, जो दशकों तक पर्यावरण में ऐसे ही पड़े रहते हैं इन्हें फॉरएवर केमिकल्स इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये आसानी से टूटते या नष्ट नहीं होते।

मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव 

वैज्ञानिक शोधों से पता चला हैं कि ये प्रदूषक धीरे-धीरे मानव शरीर में जमा होकर कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देता है चिंता की बात यह है कि इनका असर बहुत ही कम दिखाई देता है इनके संभावित प्रभावों में शामिल हैं:-
  1. हार्मोन्स में गड़बड़ी
  2. इम्यून सिस्टम कमजोर 
  3. प्रजनन संबंधी समस्याएं
  4. तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क के कार्यों पर असर
  5. बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा
विशेष रूप से PFAS रसायनों को लेकर दुनिया भर में गहन शोध चल रहा है, क्योंकि इनके अंश मानव रक्त और ऊतकों में वर्षों तक बने रह सकते हैं।

जल शुद्धिकरण व्यवस्था

पारंपरिक जल शुद्धिकरण व्यवस्था तकनीक मुख्य रूप से बैक्टीरिया, गंदगी और सामान्य रासायनिक प्रदूषकों को हटाने के लिए विकसित किए गए थे लेकिन माइक्रोप्लास्टिक, दवाओं के अवशेष और फॉरएवर केमिकल्स जैसे सूक्ष्म प्रदूषकों को हटाने में ये प्रणालियां पूरी तरह सक्षम नहीं हैं इसी वजह से दुनिया के कई देशों में उन्नत जल शुद्धिकरण व्यवस्था तकनीकों के विकास पर जोर दिया जा रहा है। वैज्ञानिक ऐसे फिल्ट्रेशन और ट्रीटमेंट सिस्टम विकसित कर रहे हैं जो इन जटिल प्रदूषकों को प्रभावी रूप से हटाने में सक्षम हों।

पहचान करना आसान नहीं

इन प्रदूषकों की पहचान करना वैज्ञानिकों के लिए भी एक बड़ी चुनौती है ये अक्सर मिश्रित रूप में मौजूद रहते हैं और विभिन्न पर्यावरणीय परिस्थितियों में अपना स्वरूप बदल सकते हैं उदाहरण के लिए, कोई रासायनिक पदार्थ नदी के पानी में एक रूप में मौजूद है, लेकिन मिट्टी या भूजल में पहुंचने के बाद उसकी संरचना बदल सकती है यही कारण है कि पारंपरिक परीक्षण विधियां कई बार इनकी सटीक पहचान करने में असफल रहती हैं वर्षों में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में हुई प्रगति ने इन प्रदूषकों की पहचान और निगरानी को अधिक प्रभावी बनाया है वैज्ञानिक अब निम्न आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं:-
  1. हाई-रिजॉल्यूशन मास स्पेक्ट्रोमेट्री
  2. नॉन-टार्गेट स्क्रीनिंग
  3. रियल-टाइम सेंसर आधारित मॉनिटरिंग
  4. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित विश्लेषण प्रणाली
इन तकनीकों की मदद से प्रदूषकों की पहचान पहले की तुलना में अधिक सटीक, तेज और व्यापक स्तर पर की जा रही है।

भविष्य पर पर्यावरणीय चुनौती

आने वाले वर्षों में माइक्रोप्लास्टिक, फार्मास्यूटिकल अवशेष और फॉरएवर केमिकल्स वैश्विक जल सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल होंगे यदि समय रहते प्रभावी निगरानी और नियंत्रण उपाय नहीं किए गए, तो इनका प्रभाव मानव स्वास्थ्य, जैव विविधता और पूरे पारिस्थितिकी तंत्र पर पड़ सकता है केवल नई तकनीकों का विकास पर्याप्त नहीं होगा। इसके साथ ही प्लास्टिक उपयोग में कमी, रासायनिक अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार, औद्योगिक उत्सर्जन पर नियंत्रण और जल शोधन प्रणालियों के आधुनिकीकरण जैसे कदम भी जरूरी होंगे।

पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए चेतावनी

माइक्रोप्लास्टिक, दवाओं के अवशेष और फॉरएवर केमिकल्स जैसे उभरते प्रदूषक आधुनिक पर्यावरण विज्ञान के सामने एक गंभीर चुनौती बनकर उभरे हैं ये प्रदूषक दिखाई नहीं देते, लेकिन इनके प्रभाव दूरगामी और व्यापक हो सकते हैं ऐसे में सरकारों, वैज्ञानिक संस्थानों और उद्योगों के लिए जरूरी हो गया है कि वे मिलकर जल संसाधनों की सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीतियां तैयार करें।यदि समय रहते इन पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो आने वाले वर्षों में स्वच्छ जल की उपलब्धता और सार्वजनिक स्वास्थ्य दोनों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें