Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Janjgir Champa Crime News: कोसा हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग विवाद में अमित भंडारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Janjgir Champa Crime News: कोसा हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग विवाद में अमित भंडारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच
W 𝕏 f
होम सेहत Rare medical case: पेट दर्द समझकर पहुंची अस्पताल,…
Pen and bolt removed from womans stomach(Image Source: Keertiman Media)
Pen and bolt removed from womans stomach(Image Source: Keertiman Media)
सेहत

Rare medical case: पेट दर्द समझकर पहुंची अस्पताल, जांच में पेट के अंदर मिले पेन और बोल्ट

Rare medical case: आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में एक 33 वर्षीय महिला के पेट से सर्जरी के जरिए पेन, बोल्ट और अन्य वस्तुएं निकाली गईं। सीने में दर्द की शिकायत के बाद जांच में यह चौंकाने वाला मामला सामने आया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला ने तनाव और पारिवारिक विवाद के बाद ये चीजें निगल ली थीं। विशेषज्ञों ने इसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा मामला बताते हुए इलाज के साथ मनोचिकित्सकीय सलाह की जरूरत बताई है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
09 Sep 2026, 05:49 PM
हेल्थ डेस्क
Rare medical case: आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले के नरसारावपेट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 33 वर्षीय शादीशुदा महिला के पेट से ऑपरेशन के जरिए पेन, बोल्ट और अन्य वस्तुएं निकाली गईं। महिला को सीने के बाईं ओर तेज दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी।
डॉक्टरों ने जांच के दौरान महिला का अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट देखने के बाद चिकित्सक भी हैरान रह गए, क्योंकि महिला के पेट के अंदर कई ऐसी चीजें दिखाई दीं, जो सामान्य रूप से खाने योग्य नहीं होती हैं। स्थिति गंभीर होने के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर सभी वस्तुओं को बाहर निकाला।

पेट में मिली करीब 25 सेंटीमीटर लंबी वस्तु

महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि उनके चिकित्सा करियर में यह पहला ऐसा मामला था, जिसमें किसी मरीज के पेट के अंदर करीब 25 सेंटीमीटर लंबी वस्तु मिली हो। डॉक्टरों के अनुसार, इतनी लंबी और नुकीली चीज का मुंह और भोजन नली से होते हुए पेट तक पहुंचना बेहद दुर्लभ घटना है। उन्होंने बताया कि ऐसी वस्तुएं शरीर के अंदर पहुंचने पर पेट और आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। नुकीली चीजें आंतों की दीवार में छेद तक कर सकती हैं, जिससे मरीज की जान को खतरा हो सकता है।

पिता से विवाद के बाद निगल ली थीं चीजें

रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अपने पिता के साथ हुए विवाद के बाद गुस्से और तनाव की स्थिति में पेन, बोल्ट और अन्य चीजें निगल ली थीं। जांच में यह भी सामने आया कि महिला पहले भी इस तरह की हरकत कर चुकी है। करीब एक साल पहले भी उसने चार पेन निगल लिए थे, जिन्हें सर्जरी के जरिए बाहर निकालना पड़ा था। डॉक्टर रामचंद्र रेड्डी के मुताबिक, बार-बार ऐसी चीजें निगलने की आदत किसी मानसिक परेशानी से जुड़ी हो सकती है। इसी वजह से सर्जरी के बाद महिला को मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ यानी मनोचिकित्सक के पास भी भेजा गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मामलों में केवल शारीरिक इलाज करना पर्याप्त नहीं होता। मरीज की मानसिक स्थिति को समझना और उसका उचित उपचार करना भी जरूरी होता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

खाने योग्य नहीं होने वाली चीजें निगलना हो सकता है खतरनाक

विशेषज्ञों के अनुसार, पेन, बोल्ट, तार या अन्य नुकीली वस्तुएं निगलने से गले, भोजन नली, पेट और आंतों को नुकसान पहुंच सकता है। कई बार ऐसी चीजें अंदर जाकर रुकावट पैदा कर देती हैं या आंतों में छेद कर सकती हैं। कुछ मामलों में लोग बाल जैसी चीजें भी निगल लेते हैं। लंबे समय तक बाल पेट में जमा होते रहने पर यह गांठ का रूप ले सकते हैं, जिससे पाचन तंत्र में परेशानी और आंतों में रुकावट की समस्या हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति में ऐसी असामान्य आदत दिखाई दे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें