बदलते मौसम और बढ़ती मौसमी बीमारियों को देखते हुए स्काउट गाइड के बच्चों ने वनांचल ग्राम जोरातरैई भीमखोज में जनजागरूकता अभियान चलाया। बच्चों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, सावधानी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक आज की तेज रफ्तार जिंदगी में बदलती जीवनशैली, गलत खान-पान, प्रदूषण और तनाव के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। इसके चलते वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया, सर्दी-जुकाम, दस्त और उल्टी जैसी मौसमी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं।
स्काउट गाइड के बच्चों ने गांव में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। ग्रामीणों को स्वच्छता और सावधानी बरतने का संदेश दिया।" नलकूप के पास जमा पानी की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश अभियान के दौरान स्काउट गाइड के बच्चों ने गांव में नलकूप के सामने जमा पानी और आसपास फैली गंदगी की सफाई की।
सफाई कर दिया स्वच्छता संदेश
उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि पानी का जमाव मच्छरों के पनपने का कारण बनता है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की। जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव का माध्यम स्काउट गाइड के बच्चों ने ग्रामीणों को बताया कि मौसम बदलने के दौरान साफ-सफाई, संतुलित खान-पान, शुद्ध पानी का सेवन और मच्छरों से बचाव करके बीमारियों से बचा जा सकता है।
इन सदस्यों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना ही सबसे बड़ा बचाव है। इन सदस्यों की रही महत्वपूर्ण भूमिका इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में स्काउट गाइड जिला उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पंकज हरपाल, स्काउट गाइड संघ बागबाहरा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष राजेश सोनी, उपाध्यक्ष देवेश साहू, सहायक जिला आयुक्त गाइड पुरी हरपाल, वरिष्ठ स्काउटर अरुण कोसे, जनपद सदस्य बलराम ध्रुव, किरण वर्मा (शिक्षक), गगन टोडेकर, नुरेंद्र साहू, सोनल मानिकपुरी, दुर्गा हरपाल, पुष्पेन्द्र साहू, डिगेश्वरी पटेल और डेविड निर्मलकर सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
स्काउट गाइड दल ने भी लिया हिस्सा
स्कूलों के स्काउट गाइड दल ने भी लिया हिस्सा कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खल्लारी, सुखरीडबरी, खुसरूपाली, स्वामी आत्मानंद विद्यालय बागबाहरा और वीर शिवाजी ओपन क्रू रोवर रेंजर टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।