Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम खेल Chhattisgarh Ball Badminton Championship: बलौदाबा…
Senior Ball Badminton Tournament in Bhilai (Image Source: Keertiman Media)
Senior Ball Badminton Tournament in Bhilai (Image Source: Keertiman Media)
खेल

Chhattisgarh Ball Badminton Championship: बलौदाबाजार, खैरागढ़ और महासमुंद का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले

Chhattisgarh Ball Badminton Championship: भिलाई में 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। पुरुष वर्ग में 20 और महिला वर्ग में 16 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

कीर्तिमान न्यूज
05 Sep 2026, 08:48 AM
महासमुंद
Chhattisgarh Ball Badminton Championship: 26वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर बॉल बैडमिंटन बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन, दिनांक 4से 6 सितंबर 2026 तक, भिलाई के बीएसपी बॉल बैडमिंटन परिसर, सेक्टर- 4, भिलाई में किया आ जा रहा, जिसमें राज्य की पुरुष वर्ग में 20 जिले एवं महिला वर्ग में 16 जिलों की टीम  में भाग ले रही है, आज प्रतियोगिता के प्रथम दिन शानदार मुकाबले खेले गए।

महिला वर्ग में महासमुंद का दबदबा

महिला वर्ग में प्रथम मैच बलौदा बाजार और कोरिया  जिले के बीच खेला गया जिसमें बलौदा बाजार जिले ने 35-11, 35-10 से जीत हासिल की वही द्वितीय मैच में कोरिया जिले का सामना खैरागढ़ जिला से हुआ जिसमें खैरागढ़ जिले में 35-03 35-07 से जीत हासिल की है और महासमुंद जिले से रायपुर जिले का आमना-सामना हुआ जिसमें महासमुंद ने 35-11,35-16 से जीत हासिल की  गरियाबंद रायपुर में गरियाबंद ने रायपुर को 35-02,35-08 से गरियाबंद विजई रहा।

खेल के साथ अनुशासन से आगे बढ़ने किया प्रेरित

पुरुष वर्ग वर्ग में प्रथम मैच गरियाबंद और खैरागढ़ जिले के जिले के बीच खेला गया जिसमें गरियाबंद जिले ने 35-31 35-23 से जीत हासिल की वहीं दूसरे मैच में रायपुर का सामना महासमुंद जिले से हुआ जिसमें महासमुंद जिले ने 35-10, 35-24 से जीत अपने नाम की। आज दिनांक 04.09.2026 शाम 6:00 उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राकेश पांडे कैबिनेट मंत्री, अध्यक्ष, खादी ग्राम उद्योग,  छत्तीसगढ़ के द्वारा किया गया, प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राकेश पांडे ने बच्चों को लगन एवं निष्ठा के साथ खेल में अनुशासन साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। 
भिलाई में सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता

खादी उद्योग में खिलाड़ियों के लिए कोटा की बात 

राकेश पांडे ने भिलाई में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता दिनांक 3 से 7 अक्टूबर 2026 तक भिलाई में आयोजित की जा रही है में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया एवं सभी खिलाड़ियों से खादी का उपयोग करने का अनुरोध किया। खादी उद्योग में खिलाड़ियों के लिए नौकरी में कोटा निर्धारित करने की बात कही। 

सभी पदाधिकारी रहे उपस्थित 

इस अवसर पर युवा भाजपा अध्यक्ष सौरभ जयसवाल एवं छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष इसरार अहमद खान भिलाई इस्पात संयंत्र बॉल बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष रज्जी उननोनी, उप महा प्रबंधक (सेवानिवृत्ति) ब्लास्ट फर्नेस, भिलाई इस्पात संयंत्र चंद्राकर, ताम्रकार, डी वी एस रेड्डी (सचिव)  जीएल प्रसाद भिलाई इस्पात संयंत्र बॉल बैडमिंटन क्लब, श्यामल बनर्जी कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ, अंकित लुनिया के रेफरी गोपाल साहू सेवन दास चिंतामणि केशव केसर रितु ठाकुर रमेश सिंह, रियाज खान, सूरज नायक सभी रेफरी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें