Friday, 12 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
वारदात : रंगदारी विवाद में 5 युवकों का अपहरण, बीहड़ में बेरहमी से पिटाई सियासी उलटफेर : फूलपाड़ गांव में 450 से अधिक ग्रामीण बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल कार्रवाई : बच्चों और पालकों से दुर्व्यवहार मामले में शिक्षिका निलंबित सनसनी : पति–पत्नी की हत्या कर श्मशान घाट में दफनाया, पुरानी रंजिश में वारदात, तीन गिरफ्तार पर्दाफाश : फर्जी दुर्लभ सामान बेचकर ठगी के 3 करोड़ रुपये की योजना फेल बिजली का कहर : कांकेर में बिजली गिरने से उपसरपंच समेत 3 की मौत, प्रदेशभर में अलर्ट जारी वारदात : रंगदारी विवाद में 5 युवकों का अपहरण, बीहड़ में बेरहमी से पिटाई सियासी उलटफेर : फूलपाड़ गांव में 450 से अधिक ग्रामीण बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल कार्रवाई : बच्चों और पालकों से दुर्व्यवहार मामले में शिक्षिका निलंबित सनसनी : पति–पत्नी की हत्या कर श्मशान घाट में दफनाया, पुरानी रंजिश में वारदात, तीन गिरफ्तार पर्दाफाश : फर्जी दुर्लभ सामान बेचकर ठगी के 3 करोड़ रुपये की योजना फेल बिजली का कहर : कांकेर में बिजली गिरने से उपसरपंच समेत 3 की मौत, प्रदेशभर में अलर्ट जारी
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव बढ़ा गौरव : छत्तीसगढ़ की महक नरवासे बनीं भारतीय U…
भारतीय U-19 महिला क्रिकेट टीम में महक नरवासे का चयन
भारतीय U-19 महिला क्रिकेट टीम में महक नरवासे का चयन
राजनांदगांव

बढ़ा गौरव : छत्तीसगढ़ की महक नरवासे बनीं भारतीय U-19 महिला टीम की उपकप्तान 

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। उन्हें श्रीलंका में होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान भी नियुक्त किया गया है। महक लंबे समय से छत्तीसगढ़ राज्य टीमों का हिस्सा रही हैं और वर्तमान में नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) बेंगलुरु में प्रशिक्षण ले रही हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Jun 2026, 03:09 PM
राजनांदगाव

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी महक नरवासे का चयन भारतीय अंडर-19 महिला टीम में किया गया है। खास बात यह है कि उन्हें टीम की उपकप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा घोषित भारतीय महिला अंडर-19 टीम में महक नरवासे को शामिल किया गया है। यह चयन उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन और घरेलू क्रिकेट में मजबूत रिकॉर्ड का परिणाम माना जा रहा है।

अब महक 22 जून से श्रीलंका में होने वाली टी20 सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

उपकप्तान बनकर बढ़ी जिम्मेदारी 

इस दौरे के लिए महक को केवल टीम में जगह ही नहीं मिली, बल्कि उन्हें उपकप्तान भी बनाया गया है। यह उनके खेल कौशल, नेतृत्व क्षमता और निरंतर प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं के भरोसे को दर्शाता है। महक नरवासे पिछले कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) की विभिन्न टीमों का हिस्सा रही हैं। वे अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला टीमों में लगातार खेल चुकी हैं। उनके प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

एनसीए में प्रशिक्षण से निखरता खेल

वर्तमान में महक बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यहां उनके तकनीकी और मानसिक खेल को और मजबूत किया जा रहा है, जिसका असर अब राष्ट्रीय चयन में साफ दिख रहा है।

भारतीय अंडर-19 महिला टीम का श्रीलंका दौरा 22 जून से शुरू होगा। इस टी20 सीरीज में भारत और श्रीलंका के बीच कई मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें महक अहम भूमिका निभाएंगी।

भारतीय U-19 महिला टीम (श्रीलंका दौरा)

भाविका अहिरे (कप्तान/विकेटकीपर), इरा जाधव, तनिष्का शर्मा, ईश्वरी अवसरे, अवनी चावड़ा, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, पलक कुमारी, महक नरवासे (उपकप्तान), काशवी कांदिकुप्पा, मैत्री मनियार, गौरी गोयल, जान्हवी विरकर, अनादि तागड़े, के. दीक्षा (विकेटकीपर)

नई उम्मीद, नया सितारा

महक नरवासे का चयन न सिर्फ उनके करियर के लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। अब सभी की निगाहें उनके श्रीलंका दौरे पर होने वाले प्रदर्शन पर टिकी हैं, जहां वे भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें