Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना बैठक सम्पन्न : कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर अधि…
महासमुंद में कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक हुई।
महासमुंद में कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक हुई।
सरकारी सूचना

बैठक सम्पन्न : कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

महासमुंद में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 May 2026, 05:18 PM
महासमुंद

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक के पश्चात सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाने के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर लंगेह ने निर्देशित किया कि स्कूलों में विद्यार्थियों के माध्यम से पालकों से संपर्क स्थापित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी विकसित हो सके।

हेलमेट एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर ई-चालान की कार्रवाई

कलेक्टर ने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए यातायात विभाग को निर्देशित किया कि हेलमेट न पहनने एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी रूप से ई-चालान की कार्रवाई की जाए। रात्रि के समय सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु कलेक्टर ने एनएचआई, पशुपालन विभाग, यातायात विभाग तथा नगरीय निकायों को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर मवेशियों को सड़कों से हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पशु मालिकों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।

ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन एवं सुधारात्मक कार्यवाही पर जोर

कलेक्टर ने चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों ब्लैक स्पॉट एवं नवीन ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग तथा नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को निर्देशित किया। साथ ही ओवरलोड संचालित हो रहे वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला ने बताया कि आगामी सत्र 2026-27 प्रारंभ होने से पूर्व जून 2026 के प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में जिले में संचालित समस्त स्कूल बसों की जांच किए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

जिले में 4 नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित

उन्होंने बताया कि जिले में 4 नवीन ब्लैक स्पॉट — करणी कृपा प्लांट तुमगांव, बावनकेरा चौक थाना पटेवा, न्यू गिल ढाबा साल्हेतराई थाना बसना एनएच-53 एवं कांग्रेस भवन चौक महासमुंद एनएच-353 — को चिन्हांकित किया गया है, जहां आवश्यक सुधारात्मक उपाय किए जाएंगे। कलेक्टर लंगेह ने सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें