Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं
W 𝕏 f
होम खेल कॉमनवेल्थ गेम्स : ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स की शुर…
ग्लास्गो गेम्स में क्रिकेट बाहर
ग्लास्गो गेम्स में क्रिकेट बाहर
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स : ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत, क्रिकेट समेत कई बड़े खेलों को नहीं मिली जगह

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में हो रही है। इस बार टूर्नामेंट में क्रिकेट समेत कई प्रमुख खेल शामिल नहीं किए गए हैं। आर्थिक और लॉजिस्टिक कारणों से क्रिकेट को हटाने का फैसला लिया गया। 2022 बर्मिंघम गेम्स में महिला क्रिकेट पहली बार शामिल हुआ था, जिसमें भारत ने सिल्वर मेडल जीता था।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jul 2026, 11:27 AM
नई दिल्ली
स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुए खेलों के मुकाबले इस बार आयोजन का स्वरूप काफी बदल गया है। कई लोकप्रिय खेलों को इस बार प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया है, जिसमें क्रिकेट भी शामिल है।
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था। टी20 फॉर्मेट में खेले गए इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता था। हालांकि, ग्लास्गो गेम्स 2026 में क्रिकेट को जगह नहीं मिली है। 

आर्थिक और लॉजिस्टिक वजहों से क्रिकेट हुआ बाहर

क्रिकेट को कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाने के पीछे मुख्य कारण आर्थिक और व्यवस्थागत चुनौतियां बताई जा रही हैं। दरअसल, 2026 गेम्स की मेजबानी पहले ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य को मिली थी, लेकिन बढ़ती लागत के चलते राज्य सरकार ने 2023 में आयोजन से पीछे हटने का फैसला किया। इसके बाद सितंबर 2024 में स्कॉटलैंड के ग्लास्गो को नया मेजबान चुना गया। कम समय में आयोजन की तैयारी पूरी करने के लिए कई बड़े खेलों को हटाने का फैसला लिया गया।

क्रिकेट के साथ 9 अन्य खेल भी नहीं होंगे शामिल 

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुल 19 खेलों का आयोजन हुआ था, लेकिन ग्लास्गो 2026 में सिर्फ 10 खेल ही शामिल किए गए हैं। क्रिकेट के अलावा हॉकी, बैडमिंटन, स्क्वाश, टेबल टेनिस, ट्रायथलॉन, रेसलिंग, बीच वॉलीबॉल और रग्बी सेवन जैसे खेल भी इस बार कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं। भारत ने 2022 में इन खेलों में शानदार प्रदर्शन किया था और कई पदक अपने नाम किए थे। भारतीय खिलाड़ियों ने रेसलिंग में 12, टेबल टेनिस में 7 और बैडमिंटन में 6 मेडल जीते थे।

1998 में हुआ था क्रिकेट का पहला कॉमनवेल्थ मुकाबला

कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट की शुरुआत साल 1998 में मलेशिया के कुआलालंपुर में हुई थी। उस समय पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया था, जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबले में शॉन पोलक की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। वहीं न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। लंबे अंतराल के बाद क्रिकेट की कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी 2022 के बर्मिंघम आयोजन में हुई। इस बार महिला टी20 टूर्नामेंट खेला गया, जिसमें 8 टीमों ने हिस्सा लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मेग लैनिंग की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय महिला टीम ने फाइनल तक पहुंचकर सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि न्यूजीलैंड ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें