Thursday, 04 Jun 2026 भारत
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग विवाद : सुशासन तिहार कार्यक्रम पर बवाल, कांग्रेस …
ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता
ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता
रायपुर संभाग

विवाद : सुशासन तिहार कार्यक्रम पर बवाल, कांग्रेस का प्रशासन पर गंभीर आरोप

मंदिरहसौद में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस कमेटी ने थाने पहुंचकर शिकायती ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष के साथ राजनीतिक भेदभाव किया गया और कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
03 Jun 2026, 11:02 AM
आरंग

मंदिरहसौद में सोमवार को आयोजित 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के विरोध में आज कांग्रेस कमेटी मंदिर हसौद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर एक शिकायती ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग करते हुए सत्ता पक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम करने का गंभीर आरोप लगाया है।

कांग्रेस कमेटी का सीधा आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी के साथ राजनीतिक विद्वेष के तहत व्यवहार किया गया। इसके बाद पूरे घटनाक्रम को एकतरफा और तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, ताकि उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को धूमिल किया जा सके। कांग्रेस नेताओं ने तर्क दिया कि मौके पर मौजूद वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि विवाद की स्थिति निर्मित होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया था और अध्यक्ष को मंच से नीचे ले गए थे।

प्रोटोकॉल उल्लंघन का मुद्दा उठाया

कांग्रेस ने इस दौरान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अपमान और प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मुद्दा भी पुरजोर तरीके से उठाया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शासकीय कार्यक्रम होने के बावजूद मंच पर निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों को उचित स्थान नहीं दिया गया, जबकि प्रोटोकॉल को ताक पर रखकर भाजपा पदाधिकारी मंच पर आसीन दिखाई दिए। यह सीधे तौर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के सम्मान के विपरीत है।

निष्पक्ष जांच की मांग

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पप्पू बंजारे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार मंत्री के क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं होना लोकतांत्रिक मूल्यों पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। उन्होंने मांग की कि बिना किसी राजनीतिक दबाव के पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा शासन में सुशासन के बजाय सिर्फ अफसरशाही हावी है। यदि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का ही सम्मान सुरक्षित नहीं है, तो इसे सुशासन नहीं बल्कि कुशासन ही कहा जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सौंपा गया ज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री रेखाराम पात्रे, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम धीवर, उपेंद्र भारती, पार्षद पीतांबर सोनवानी, अनुज मिश्रा, बिंदु भूषण बघेल, राकेश मिश्रा, जितेंद्र चतुर्वेदी, एकता अवधेश मिश्रा, संगीता जायसवाल, निर्देश सिन्हा, तारणि पिंटू निर्मलकर, लक्की साहू, आर्यम जोशी, कमलेश भारती, प्रवीण भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
ग्लैमर
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें