Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर बिजली तंत्र बदलेगा : 1 अगस्त से लागू होगी प्रीपेड…
सरकारी दफ्तरों में अब प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू
सरकारी दफ्तरों में अब प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू
रायपुर

बिजली तंत्र बदलेगा : 1 अगस्त से लागू होगी प्रीपेड व्यवस्था, 3 महीने का बिल देना होगा एडवांस

छत्तीसगढ़ में 1 अगस्त से सरकारी विभागों के बिजली कनेक्शन स्मार्ट प्रीपेड सिस्टम में बदल दिए जाएंगे। CSPDCL ने करीब 1.5 लाख सरकारी कनेक्शनों को प्रीपेड मोड पर लाने की तैयारी पूरी कर ली है। विभागों को तीन महीने के औसत बिजली बिल के बराबर एडवांस राशि जमा करनी होगी।

प्रकाशित: 23 Jul 2026, 08:46 AM · अपडेट: 23 Jul 2026, 01:03 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के सरकारी महकमों में अब बिजली का इस्तेमाल मुफ्त की सुविधा नहीं रहेगा। 1 अगस्त से राज्य के सरकारी विभागों में बिजली खपत का पूरा ढाँचा बदलने जा रहा है। पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने प्रदेश भर के लगभग डेढ़ लाख सरकारी बिजली कनेक्शनों को स्मार्ट प्रीपेड सिस्टम से जोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। इस नई व्यवस्था के तहत सभी विभागों को चालू महीने के अंत तक अपने तीन महीने के औसत बिल के बराबर अग्रिम (एडवांस) राशि जमा करनी अनिवार्य होगी। दरअसल, बिजली कंपनी यह सख्त कदम लंबे समय से लटके भारी-भरकम बकाये के चलते उठा रही है। 

कंपनी पर वित्तीय बोझ बढ़ रहा

आंकड़ों के मुताबिक, मई तक सरकारी विभागों पर करीब 3,500 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया था, जो जून और जुलाई का हिसाब जोड़ने के बाद लगभग 4,000 करोड़ रुपये के पार पहुँचने का अनुमान है। अधिकारियों का कहना है कि बार-बार की ताकीद के बावजूद भुगतान न होने से कंपनी पर वित्तीय बोझ लगातार बढ़ रहा था। नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही जुलाई तक के पुराने बकाये को अलग खाते में डाल दिया जाएगा। 

बिना एडवांस बैलेंस के आपूर्ति संभव नहीं

राज्य सरकार इस पुरानी उधारी का निपटारा किस्तों में करेगी। खास बात यह है कि शुरुआत में सिर्फ ब्लॉक स्तर के 45 हजार कनेक्शनों को ही प्रीपेड से जोड़ने का प्लान था, लेकिन बकाये की भयावह स्थिति को देखते हुए दायरा बढ़ाकर सभी 1.5 लाख कनेक्शनों तक कर दिया गया है। 1 अगस्त के बाद बिना एडवांस बैलेंस के सरकारी दफ्तरों में बिजली आपूर्ति संभव नहीं होगी। 

तीन दिनों का विशेष शिविर 

व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बिजली कंपनी ने हर विभाग का एक अलग ग्रुप बनाकर उसे विशेष कोड दिया है। साथ ही, समय पर भुगतान और बेहतर समन्वय के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। जिला स्तर पर हर विभाग के औसतन मासिक खर्च का आंकलन कर एडवांस राशि तय की जा रही है। इसी सिलसिले में संचालनालय परिसर में तीन दिनों का विशेष शिविर भी आयोजित किया गया, जहाँ अधीक्षण अभियंता मनोज वर्मा, रोशन देवांगन, सीएल साहू और क्षिप्रा देवांगन ने विभिन्न विभागों के अफसरों से सीधा संपर्क कर प्रक्रिया पूरी कराई।
प्रीपेड मोड पर करने लगेंगे काम
"सभी सरकारी महकमों को उनके कोड आवंटित किए जा चुके हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर एडवांस राशि जमा होते ही 1 अगस्त से ये तमाम कनेक्शन प्रीपेड मोड पर काम करने लगेंगे।" — भीम सिंह कंवर, प्रबंध निदेशक (MD), CSPDCL
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें