Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे …
प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो सेवा प्रभावित
प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो सेवा प्रभावित
राष्ट्रीय

प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट

जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने लगातार दूसरे दिन 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी, हालांकि कुछ इंटरचेंज स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 23 Jul 2026, 08:24 AM · अपडेट: 01 Nov 2026, 03:21 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी के जंतर-मंतर पर जारी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के उग्र प्रदर्शन का सीधा असर अब दिल्ली की लाइफलाइन यानी दिल्ली मेट्रो पर देखने को मिल रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने लगातार दूसरे दिन, यानी आज गुरुवार को भी 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। इससे पहले बुधवार को भी सुरक्षा कारणों के चलते इन स्टेशनों पर आवाजाही रोक दी गई थी। 
DMRC ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि ये स्टेशन सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक यात्रियों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए कुछ राहत भी दी गई है। मंडी हाउस, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे बड़े जंक्शनों पर यात्री सिर्फ ट्रेन बदलने (Interchange) के लिए आवाजाही कर सकते हैं। इन स्टेशनों से बाहर निकलने या नया टोकन लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

बंद रहने वाले मेट्रो स्टेशनों की पूरी सूची

यदि आप आज मेट्रो से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा पर निकलने से पहले इन बंद स्टेशनों की सूची जरूर देख लें:

  • येलो लाइन व सेंट्रल दिल्ली क्षेत्र: राजीव चौक, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, जोर बाग, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, जनपथ।

  • ब्लू लाइन व आसपास: मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ।

  • वायलेट व अन्य लाइनें: ITO, दिल्ली गेट, खान मार्केट, सेवा तीर्थ।

  • एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन: शिवाजी स्टेडियम।

स्थिति की पल-पल की जा रही समीक्षा 

CJP के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए न सिर्फ मेट्रो, बल्कि लुटियंस दिल्ली और आसपास के इलाकों में सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। पुलिस ने जगह-जगह भारी बैरिकेडिंग कर रखी है, जिससे कई रास्तों पर जाम की स्थिति बन रही है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति की पल-पल समीक्षा की जा रही है। जैसे ही सुरक्षा व्यवस्था सामान्य होगी, स्टेशनों को दोबारा खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मेट्रो प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने सफर की योजना समय रहते बनाएं। घर से निकलने से पहले DMRC के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल या ऐप पर रूट का अपडेट जरूर देख लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें