Wednesday, 22 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बदमाशों का वार : धमतरी में दिनदहाड़े चावल कारोबारी की हत्या, नारी पुल के पास वारदात से सनसनी नदी के तेज बहाव में बहा 8 वर्षीय बालक, 15 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद 7 किमी दूर मिला शव एक्शन : जगदलपुर में दहशत फैलाने वाले युवक पर शिकंजा, धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया हादसा : स्कूल बस की चपेट में आई 2 साल की मासूम, मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वारदात : ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, अलमारी से 1.17 लाख के गहने लेकर फरार सनसनी : रायपुर में खूनी वारदात, कॉम्प्लेक्स के बाहर खून से लथपथ मिला मजदूर का शव बदमाशों का वार : धमतरी में दिनदहाड़े चावल कारोबारी की हत्या, नारी पुल के पास वारदात से सनसनी नदी के तेज बहाव में बहा 8 वर्षीय बालक, 15 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद 7 किमी दूर मिला शव एक्शन : जगदलपुर में दहशत फैलाने वाले युवक पर शिकंजा, धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया हादसा : स्कूल बस की चपेट में आई 2 साल की मासूम, मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वारदात : ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, अलमारी से 1.17 लाख के गहने लेकर फरार सनसनी : रायपुर में खूनी वारदात, कॉम्प्लेक्स के बाहर खून से लथपथ मिला मजदूर का शव
W 𝕏 f
होम रायपुर बड़ा अपडेट : करियर बनाने का मौका, मेडिकल कॉलेज मे…
रायपुर मेडिकल कॉलेज BASLP एडमिशन 2026 प्रक्रिया
रायपुर मेडिकल कॉलेज BASLP एडमिशन 2026 प्रक्रिया
रायपुर

बड़ा अपडेट : करियर बनाने का मौका, मेडिकल कॉलेज में BASLP एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के ईएनटी विभाग में BASLP प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन 13 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jul 2026, 03:56 PM
रायपुर

पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग ने बी.ए.एस.एल.पी. प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑडियोलॉजी और स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। विभाग की ओर से इच्छुक उम्मीदवारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ईएनटी विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को सबसे पहले वेबसाइट से आवेदन पत्र और प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड करना होगा। आवेदन पत्र को सही तरीके से भरने के बाद निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। उम्मीदवार आवेदन को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से विभाग तक भेज सकते हैं।

अगस्त तक जमा होगा आवेदन

बी.ए.एस.एल.पी. कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि, जो अभ्यर्थी निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उनके लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की सुविधा दी गई है। ऐसे उम्मीदवार 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क जमा कर 13 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

शुल्क वर्ग के अनुसार निर्धारित

प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये का भुगतान करना होगा।

आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा। डिमांड ड्राफ्ट “BASLP Course, Pt. J.N.M. Medical College, Raipur (C.G.)” के नाम से देय होगा।

भेजना होगा आवेदन फॉर्म

अभ्यर्थियों को भरा हुआ आवेदन पत्र निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन जमा करने का पता है विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन भेजने से पहले सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण में संस्थान की ओर से प्रारंभिक मेरिट सूची जारी की जाएगी। विभाग के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को प्रारंभिक मेरिट सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। मेरिट सूची जारी होने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना है तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकता है।

अगस्त तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

प्रारंभिक मेरिट सूची में नाम, अंक या अन्य किसी जानकारी को लेकर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन डाउनलोड कर हार्ड कॉपी भरकर पर ई-मेल कर सकते हैं या फिर सीधे विभाग में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति संबंधी आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग की ओर से अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। जानकारी के अनुसार 9 सितंबर 2026 को अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के लिए आगे बुलाया जाएगा।

16 सितंबर को होगी काउंसलिंग

बी.ए.एस.एल.पी. प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारी के लिए जारी प्रॉस्पेक्टस को ध्यानपूर्वक पढ़ें। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-2890137 पर संपर्क कर सकते हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें