Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग धमतरी में शव दफनाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों के व…
धमतरी में शव दफनाने पर विवाद, प्रशासन ने संभाला मामला
धमतरी में शव दफनाने पर विवाद, प्रशासन ने संभाला मामला
रायपुर संभाग

धमतरी में शव दफनाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों के विरोध के बाद हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में महिला के शव दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, जिसके बाद परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 03:00 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 10:51 PM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में एक महिला के शव को दफनाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। मृतिका के परिजनों द्वारा शव दफनाने की तैयारी की जा रही थी, जिसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। 
ग्रामीणों का कहना है कि मृतिका गीता साहू पिछले कई वर्षों से हिंदू परंपराओं का पालन नहीं कर रही थीं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह गांव की धार्मिक मान्यताओं और देवी-देवताओं को नहीं मानती थीं। इसी आधार पर ग्रामीणों ने शव को गांव की जमीन पर दफनाने का विरोध किया। 

बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीण 

शव दफनाने की जानकारी मिलने के बाद गांव के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मांग की कि अंतिम संस्कार गांव की परंपरा और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार किया जाए। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने उस स्थान पर बांस लगाकर घेराबंदी भी कर दी, जहां शव दफनाने की तैयारी की जा रही थी। विवाद की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चली समझाइश के बाद मृतिका के परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई। 

गांव में अब स्थिति सामान्य 

प्रशासन की समझाइश के बाद विवाद खत्म हो गया और गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने एहतियात के तौर पर मौके पर मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें