Saturday, 01 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
पलभर में उजड़ गई दो परिवारों की दुनिया, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में गम का माहौल हाथी का हमला : खेत से लौट रहे किसान की मौत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट खुलासा : भिलाई-दुर्ग में सक्रिय हेरोइन गैंग बेनकाब, पंजाब से होती थी सप्लाई परीक्षा विवाद : भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा बहाल करने की मांग, JPSC के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह उदंती नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह कार्रवाई : सरायपाली में अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 लीटर शराब और बाइक जब्त पलभर में उजड़ गई दो परिवारों की दुनिया, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में गम का माहौल हाथी का हमला : खेत से लौट रहे किसान की मौत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट खुलासा : भिलाई-दुर्ग में सक्रिय हेरोइन गैंग बेनकाब, पंजाब से होती थी सप्लाई परीक्षा विवाद : भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा बहाल करने की मांग, JPSC के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह उदंती नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह कार्रवाई : सरायपाली में अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 लीटर शराब और बाइक जब्त
W 𝕏 f
होम महासमुंद सुविधा : छिपियापारा वार्ड-9 में नई राशन दुकान शुर…
नई राशन दुकान
नई राशन दुकान
महासमुंद

सुविधा : छिपियापारा वार्ड-9 में नई राशन दुकान शुरू, लोगों को राहत

छिपियापारा वार्ड क्रमांक-9 में नई उचित मूल्य राशन दुकान का संचालन शुरू हो गया है। अब स्थानीय राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। दुकान का संचालन लोक सेवा महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार द्वारा किया जाएगा, जहां निशा नायक विक्रेता के रूप में नियुक्त हैं। नई सुविधा से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग हितग्राहियों को सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Aug 2026, 04:38 PM
महासमुंद

महासमुंद छिपियापारा स्थित वार्ड क्रमांक-9 के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र में अब नई सार्वजनिक वितरण प्रणाली (उचित मूल्य) राशन दुकान का संचालन शुरू हो गया है। इससे अब स्थानीय राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय पर राशन वितरण की सुविधा मिलेगी। 

दुकान का संचालन लोक सेवा महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार द्वारा किया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस दुकान का शॉप आईडी 581001027 है तथा विक्रेता के रूप में निशा नायक की नियुक्ति की गई है। दुकान मंगलवार से रविवार तक खुलेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक राशन वितरण किया जाएगा, जबकि सोमवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। महेंद सिक्का,मोहन यादव, माधव सिक्का का कहना है कि नई राशन दुकान खुलने से वार्ड के जरूरतमंदों को सुविधाएं मिलेंगी। पहले राशन लेने के लिए दूसरे दुकान तक जाना पड़ता था, जिससे आने-जाने में समय लगता था।

दिव्यांगों को मिलेगी राहत

पहले राशन लेने के लिए दूसरे क्षेत्र की दुकान तक जाना पड़ता था। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग हितग्राहियों के लिए यह परेशानी अधिक होती थी।अब वार्ड में ही राशन दुकान उपलब्ध होने से खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया आसान और अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है। इससे हितग्राहियों को समय पर राशन मिलेगा और सरकारी योजना का लाभ लेने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर

राशन वितरण से संबंधित किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए हितग्राही खाद्य विभाग के टोल-फ्री कॉल सेंटर 1800-233-3663 पर संपर्क कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था लगातार संचालित की जा रही है। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें