Sunday, 30 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव RPF का साहस : चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरते…
RPF जवान ने यात्री को बचाया
RPF जवान ने यात्री को बचाया
राजनांदगांव

RPF का साहस : चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरते यात्री की बचाई जान  

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर RPF जवान राजेंद्र रायकवार की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान फिसले 52 वर्षीय यात्री को जवान ने समय रहते खींचकर सुरक्षित बचा लिया। यात्री ने RPF की तत्परता के लिए आभार जताया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jul 2026, 05:43 PM
राजनांदगांव
राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक यात्री अचानक फिसल गया और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिरने की स्थिति में पहुंच गया। तभी ड्यूटी पर तैनात RPF प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार ने साहस और तत्परता दिखाते हुए यात्री को खींचकर सुरक्षित बचा लिया।
यह कार्रवाई रेलवे के ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ अभियान के तहत की गई। यह घटना 8 जुलाई की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12101 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित ठहराव के बाद राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री ने जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। जैसे ही उसने ट्रेन के पायदान पर पैर रखा, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गिरने लगा।

RPF जवान की सूझबूझ से बची यात्री की जान

घटना को देखते ही प्लेटफॉर्म पर तैनात प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार तुरंत हरकत में आए। उन्होंने बिना समय गंवाए दौड़ लगाई और यात्री को अपनी ओर खींच लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई के कारण यात्री ट्रेन के पहियों की चपेट में आने से बच गया। कुछ ही सेकंड की देरी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी। सुरक्षित बचाए गए यात्री की पहचान बृजेश सकुनिया (52 वर्ष), निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा) के रूप में हुई है। उन्होंने RPF को बताया कि वह गोंदिया से झारसुगुड़ा की यात्रा कर रहे थे। राजनांदगांव स्टेशन पर किसी काम से उतर गए थे, लेकिन ट्रेन के चलने के बाद जल्दी में दोबारा चढ़ने की कोशिश की, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया।

यात्री ने RPF जवान का जताया आभार

 हादसे के बाद RPF जवानों ने यात्री को चौकी ले जाकर उसकी प्राथमिक जांच की और उसे पानी पिलाया। बृजेश सकुनिया ने अपनी जान बचाने के लिए RPF और प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जवान की सतर्कता और समय पर मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद यात्री को सुरक्षित आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। 
यह कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर चेतन दिलीपराव जिचकार के मार्गदर्शन में की गई। RPF ने यात्रियों से अपील की है कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें। ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। किसी भी आपात स्थिति में यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें