Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद न्यायालय का निरीक्षण : चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने …
चीफ जस्टिस ने किया कोर्ट का निरीक्षण
चीफ जस्टिस ने किया कोर्ट का निरीक्षण
महासमुंद

न्यायालय का निरीक्षण : चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने देखा महासमुंद कोर्ट का कामकाज, दिए त्वरित न्याय के निर्देश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने महासमुंद जिला एवं सत्र न्यायालय का निरीक्षण कर न्यायिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

प्रकाशित: 12 Jul 2026, 07:59 AM · अपडेट: 17 Jul 2026, 08:27 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुंद का औपचारिक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित न्यायालय कक्ष, मालखाना, रिकार्ड रूम, नजारत, ग्रन्थालय, अधिवक्ता कक्ष और डिजीटाईजेशन केन्द्र का व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। 
न्यायालय कक्ष एवं अनुभाग के निरीक्षण के दौरान कार्यो में संतोष जाहिर किया गया। परिसर स्थित साफ-सफाई, गार्डन के रख-रखाव के व्यवस्थाओं पर सराहना की गई। न्यायालयीन अवलोकन के दौरान उन्होंने उपस्थित न्यायाधीशों को लंबित प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए एवं प्रोत्साहित किया साथ ही साथ कोई लंबित मामले जैसे 10 वर्षो की अवधि से अधिक हो गई हो अथवा वरिष्टजनों से संबंधित प्रकरणों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। 

व्यवस्थाओं का किया अवलोकन 

मुख्य न्यायधिपति द्वारा आम नागरिको को उपलब्ष्ध करायी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की और न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी पारदर्शी एवं सुदृढ बनाने के उददेश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। मुख्य न्यायाधिपति लगातार राज्य के न्यायिक प्रणाली को सुदृढ करने के लिए प्रयासरत है, उनके द्वारा पूर्व में भी राज्य केे सभी जिला एवं सत्र न्यायालयों का निरीक्षण किया गया था। उन्होंने आगामी 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (चेक बाऊंस) के प्रकरणों की संख्या की जानकारी ली तथा समझौता योग्य मामलों पर पक्षकरों की सहमति से योग्य प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण करने के भी निर्देश दिए।        

निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति 
सभी की समस्याओं की ली गई जानकारी 

मुख्य न्यायाधिपति द्वारा निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता संघ की समस्यों की जानकारी ली गई एवं न्यायिक व्यवस्था को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया गया। इसी प्रकार न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा जिला न्यायालय परिसर स्थित वैकल्पित विवाद समाधान केन्द्र एडीआर भवन का भी निरीक्षण किया गया। भवन में स्थापित मध्यस्थता कक्ष, क्रिमीनल प्रकरणों के पैरवी हेतु स्थापित एलएडीसीएस कक्ष, पैरालिगल वालेटिंयर प्रशिक्षण कक्ष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय का भी अवलोकन किया गया। 

प्रशासनिक अधिकारीगण थे उपस्थित 

न्यायाधिपति द्वारा कुटुम्ब न्यायालय महासमुन्द का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महासमुन्द अनिता डहरिया प्रधान, कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी एवं अन्य न्यायाधीशगण, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार व महासमुंद के अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण में उपस्थित थेे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें