Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय CSP नेहा फिर विवादों में : जेल में बंद आरोपी से 7…
कटनी CSP नेहा पच्चीसिया रिश्वत आरोप जांच
कटनी CSP नेहा पच्चीसिया रिश्वत आरोप जांच
राष्ट्रीय

CSP नेहा फिर विवादों में : जेल में बंद आरोपी से 75 लाख की डील का आरोप, CM से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पहुँची शिकायत

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर हत्या के आरोपी से ₹75 लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद मामले की जांच जबलपुर एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल को सौंपी गई है।

प्रकाशित: 02 Aug 2026, 01:02 PM · अपडेट: 17 Sep 2026, 03:47 PM
कटनी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गई हैं। ट्रांसपोर्टर से वसूली के पुराने मामले की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि अब उन पर हत्या के एक आरोपी से ₹75 लाख की रिश्वत मांगने का सीधा आरोप लगा है। मामला इतना तूल पकड़ चुका है कि इसकी गूंज मुख्यमंत्री कार्यालय, मानवाधिकार आयोग, पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर अदालत के दरवाज़े तक पहुँच गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी विभागीय जाँच का ज़िम्मा जबलपुर की एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल को सौंपा है। पूरा मामला 3 अप्रैल 2026 का है, जब कटनी पुलिस ने एक आदिवासी युवक की हत्या के सिलसिले में आकाश लोधी नाम के युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेजा था। 

जेल से बाहर आना है तो देने होंगे 75 लाख 

हाल ही में कोर्ट से जमानत पर बाहर आए आकाश ने आरोप लगाया कि जेल में रहने के दौरान CSP नेहा पच्चीसिया ने उससे और उसके परिवार से संपर्क साधा था। आकाश का दावा है कि सीएसपी ने साफ़ शब्दों में कहा था—"अगर सलाखों से बाहर आना चाहते हो, तो 75 लाख रुपये का इंतज़ाम करो।"

शिकायत में लगाए गए आरोप काफी हैरान करने वाले हैं:

  • सरकारी गाड़ी में भेजकर बिकवाई ज़मीन: आकाश का आरोप है कि कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा और CSP नेहा पच्चीसिया ने उसके परिवार पर ज़मीन बेचने का दबाव बनाया। हद तो तब हो गई जब उसके पिता को पुलिस की सरकारी गाड़ी में बैठाकर रजिस्ट्री ऑफिस भेजा गया।

  • सौदेबाजी का खेल: आरोप के मुताबिक, ज़मीन का सौदा ₹1 करोड़ 7 लाख में तय हुआ था। इसमें से परिवार को महज़ ₹15 लाख दिए गए और बाकी के ₹92 लाख एक हफ़्ते में देने का झाँसा दिया गया, जो कभी मिले ही नहीं।

  • आवाज़ उठाई तो मिली सजा: जब परिवार ने अपने बाक़ी पैसों की माँग की, तो दबाव बनाने के लिए आकाश के पिता रमेश लोधी और जीजा सतीश लोधी के ख़िलाफ़ भी फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया गया।

खाकी पर पहले भी लग चुके हैं दाग

यह पहला मौका नहीं है जब सीएसपी नेहा पच्चीसिया की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हों। इससे पहले ट्रांसपोर्ट कारोबारी महेंद्र कुमार जैन ने भी उन पर हफ़्ता वसूली का आरोप लगाया था। महेंद्र जैन का आरोप था कि 21 जुलाई की रात वैध दस्तावेज़ों के साथ डोलोमाइट ले जा रहे उनके हाइवा को रोककर ₹30 हजार की रिश्वत माँगी गई थी। आरोप के अनुसार ₹25 हजार नकद लिए गए और ₹5 हजार ड्राइवर के ज़रिये ट्रांसफर करवाए गए थे। हालांकि, बाद में शिकायतकर्ता अपने बयानों से मुकर गया था और कार्रवाई न करने की बात कही थी। फिलहाल, हत्या के आरोपी द्वारा लगाए गए इन ताज़ा और संगीन आरोपों के बाद कटनी पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना यह होगा कि एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल की जाँच में क्या सच निकलकर सामने आता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें