Sunday, 28 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
कड़ी कार्रवाई : स्कूलों के आसपास अवैध कारोबार पर शिकंजा जंगल में जखीरा : माओवादियों के ठीकानों से दो राइफल, पिस्तौल और विस्फोटक बरामद नशीली दवाओं की तस्करी : चेकिंग के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट से मिली ड्रग्स, सात गिरफ्तार बेमेतरा में दर्दनाक हादसा : बारिश में गिरी कच्ची दीवार, दो सगी बहनों की मौत, महिला गंभीर मौत का हाईवे : अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 बुजुर्गों को रौंदा, मौके पर ही थमी सांसें सनसनी : मछली कारोबारी की हत्या, साथी की आंखों में झोंकी मिर्च कड़ी कार्रवाई : स्कूलों के आसपास अवैध कारोबार पर शिकंजा जंगल में जखीरा : माओवादियों के ठीकानों से दो राइफल, पिस्तौल और विस्फोटक बरामद नशीली दवाओं की तस्करी : चेकिंग के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट से मिली ड्रग्स, सात गिरफ्तार बेमेतरा में दर्दनाक हादसा : बारिश में गिरी कच्ची दीवार, दो सगी बहनों की मौत, महिला गंभीर मौत का हाईवे : अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 बुजुर्गों को रौंदा, मौके पर ही थमी सांसें सनसनी : मछली कारोबारी की हत्या, साथी की आंखों में झोंकी मिर्च
W 𝕏 f
होम राजनीति दलित कार्ड : नए प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने माया…
राजेंद्र पाल गौतम
राजेंद्र पाल गौतम
राजनीति

दलित कार्ड : नए प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मायावती की तारीफ कर गर्माई सूबे की सियासत

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी बनाए गए राजेंद्र पाल गौतम ने कार्यभार संभालते ही बसपा प्रमुख मायावती की तारीफ करते हुए उन्हें INDIA गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा के खिलाफ सभी समान विचारधारा वाले दलों को एकजुट होना चाहिए।

कीर्तिमान न्यूज
28 Jun 2026, 01:33 PM
लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। कांग्रेस आलाकमान ने यूपी में अपनी खोई हुई सियासी जमीन को वापस पाने के लिए एक बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने अविनाश पांडे की जगह दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और दलित समाज के कद्दावर नेता राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का नया कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया है। 
जिम्मेदारी संभालते ही राजेंद्र पाल के एक बयान ने सूबे के सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने सीधे तौर पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती का जिक्र किया और उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने साफ कहा कि अगर देश और संविधान की रक्षा करनी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करना है, तो संविधान पर भरोसा रखने वाले सभी दलों को एक मंच पर आना ही होगा। 

नई राजनीति की दिशा में बढ़े आगे 

गौतम ने मायावती और बसपा सहित अन्य विपक्षी दलों से 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब उत्तर प्रदेश को न्याय, विकास, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित एक नई राजनीति की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। राजेंद्र पाल गौतम का मायावती के प्रति यह नरम रुख नया नहीं है। 

नहीं हो पाई मायावती से मुलाकात 

पिछले महीने 19 मई को जब वे लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, तब भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। उस दौरान वे बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया के साथ अचानक मायावती से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए थे। हालांकि, उस दिन मायावती से उनकी आमने-सामने मुलाकात नहीं हो पाई थी, लेकिन इस घटनाक्रम के बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया था। तब सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में यह चर्चा चलने लगी थी कि क्या वे बसपा में शामिल होने जा रहे हैं? 

चुनावी रणनीति का हिस्सा 

हालांकि, बाद में खुद गौतम ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि वह केवल देश और संविधान की रक्षा के गंभीर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बसपा प्रमुख से मिलना चाहते थे। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपना कांग्रेस की एक सोची-समझी और गहरी चुनावी रणनीति का हिस्सा है। यूपी में दलित और पिछड़ा वर्ग हमेशा से सत्ता की चाबी रहा है। राजेंद्र पाल दलित समाज में एक मजबूत पकड़ रखते हैं। ऐसे में कांग्रेस उनके जरिए सूबे के दलित वोट बैंक को दोबारा अपने पाले में लाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। अब देखना यह होगा कि गौतम का यह 'मायावती राग' यूपी की राजनीति में क्या नया मोड़ लेकर आता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
आयोजन
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें