Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद दस्तक : महासमुंद के जंगल में तीन दंतैल हाथियों का…
जंगल में तीन दंतैल हाथियों का विचरण
जंगल में तीन दंतैल हाथियों का विचरण
महासमुंद

दस्तक : महासमुंद के जंगल में तीन दंतैल हाथियों का डेरा, 10 गांवों में हाई अलर्ट

महासमुंद वन परिक्षेत्र के जंगल में तीन दंतैल हाथियों की मौजूदगी के बाद वन विभाग ने आसपास के गांवों में हाई अलर्ट जारी किया है। हाथियों का दल सुखई नाला पार कर वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 174 के जंगल में पहुंचा है। बोरिद, अमोरा, छताल, तलोर, मरोद सहित कई गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jul 2026, 11:54 AM · अपडेट: 28 Jul 2026, 03:25 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
वन परिक्षेत्र महासमुंद अंतर्गत तीन दंतैल हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों में हाई अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात हाथियों का दल सुखई नाला पार कर वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 174 के जंगल में पहुंच गया, जहां देर शाम तक उनका विचरण जारी रहा।

वन विभाग लगातार हाथियों की निगरानी  

वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों की निगरानी कर रही है। विभाग के अनुसार तीनों दंतैल हाथी कक्ष क्रमांक 173 से आगे बढ़ते हुए सुखई नाला पार कर कक्ष क्रमांक 174 के जंगल में पहुंचे हैं। वर्तमान में हाथियों की लोकेशन इसी क्षेत्र में दर्ज की गई है। 

आसपास के गांवों में हाई अलर्ट जारी

तीन दंतैल हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने महासमुंद वन परिक्षेत्र के आसपास के कई गांवों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। इनमें बोरिद, अमोरा, छताल, तलोर, मरोद, नांदगांव, रायकेरा, सुकुलबाय, केसलडीह और खैरझिटी सहित आसपास के गांव शामिल हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय जंगल और खेतों की ओर जाने से बचने तथा हाथियों की गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है। 

इन जंगल क्षेत्रों की ओर बढ़ने की आशंका 

वन विभाग ने संभावना जताई है कि हाथियों का दल आगे बढ़ते हुए कक्ष क्रमांक 175, 176, 134, 133 और 136 की ओर जा सकता है। संभावित आवाजाही को देखते हुए वन अमला लगातार क्षेत्र में गश्त और मॉनिटरिंग कर रहा है।

ग्रामीणों को रात में जंगल नही जाने की सलाह 

वन विभाग ने ग्रामीणों को रात के समय जंगल और खेतों की ओर अकेले नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उनकी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें