जिम ट्रेनर इमरान पर आरोप लगा है। पुलिस हत्या की वजह का पता लगा रही है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस एडिशनल डीसीपी गुप्ता ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी और मृतका कुछ समय से एक-दूसरे को जानते थे। बहन ने दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी, मुस्कान के दोस्त अमन ने बताया कि वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। चंडीगढ़ में रहने वाली मुस्कान की बड़ी बहन ने अमन को फोन कर तुरंत उसके घर पहुंचने को कहा।
आरोपी पर परेशान करने का आरोप
मुस्कान पढ़ाई के साथ मॉडलिंग करती थी। इमरान उसके जिम में ट्रेनर था। दोस्त ने उस पर मुस्कान को परेशान करने का आरोप लगाया है। बात करने से मना करने पर वह उसका पीछा करता था। वह बार-बार उससे संपर्क भी करता था।शादी के लिए दबाव का आरोप
शादी के लिए दबाव का आरोप मुस्कान के दोस्त ने इमरान पर शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मुस्कान उससे दूरी बनाना चाहती थी। इसके बावजूद वह लगातार संपर्क करने की कोशिश करता था। परिजनों के मुताबिक, इमरान पहले भी मुस्कान को परेशान कर चुका था। इसलिए वारदात के बाद परिवार ने उस पर संदेह जताया।