Wednesday, 08 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
भिलाई के होटल में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका CGPSC Main Exam 2026 : मुख्य सेवा परीक्षा का सिलेबस बदलेगा, उम्मीदवार एक महीने तक भेज सकेंगे सुझाव पुणे में बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का ढांचा गिरा, 15 से 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका कमजोर निर्माण की खुली पोल : 900 बोरी सीमेंट लेकर जा रहा मालवाहक ट्रक सड़क धंसने से नाले में समाया सूने घर में घुसे चोर : सात कमरों के ताले तोड़कर ले गए 90 हजार के गहने बड़ी कार्रवाई: शराब-कोल लेवी घोटाला, वैभव अग्रवाल से EOW की लंबी पूछताछ, जांच हुई तेज भिलाई के होटल में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका CGPSC Main Exam 2026 : मुख्य सेवा परीक्षा का सिलेबस बदलेगा, उम्मीदवार एक महीने तक भेज सकेंगे सुझाव पुणे में बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का ढांचा गिरा, 15 से 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका कमजोर निर्माण की खुली पोल : 900 बोरी सीमेंट लेकर जा रहा मालवाहक ट्रक सड़क धंसने से नाले में समाया सूने घर में घुसे चोर : सात कमरों के ताले तोड़कर ले गए 90 हजार के गहने बड़ी कार्रवाई: शराब-कोल लेवी घोटाला, वैभव अग्रवाल से EOW की लंबी पूछताछ, जांच हुई तेज
W 𝕏 f
होम रायपुर विकास की सौगात : समोदा में CM साय करेंगे ₹112 करो…
96 विकास कार्यों का लोकार्पण
96 विकास कार्यों का लोकार्पण
रायपुर

विकास की सौगात : समोदा में CM साय करेंगे ₹112 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 9 जुलाई को आरंग विधानसभा के समोदा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे 112 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 96 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर क्षेत्र को बड़ी सौगात देंगे। कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

कीर्तिमान न्यूज
08 Jul 2026, 05:30 PM
आरंग
आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार 9 जुलाई को नगर पंचायत समोदा में आयोजित विधानसभा स्तरीय भूमि-पूजन एवं लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे क्षेत्र को 112 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 96 विकास कार्यों की सौगात देंगे। समारोह में मुख्यमंत्री 21.67 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हो चुके 67 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जबकि 90.34 करोड़ रुपये की लागत वाले 29 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इससे पहले 6 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया था। अब प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा 

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर समोदा सहित पूरे आरंग विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पुलिस, नगरीय प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बैठक व्यवस्था और आम लोगों की सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आरंग क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

67 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करीब 21.67 करोड़ रुपये के 67 पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें विभिन्न विभागों के विकास कार्य शामिल हैं।
  • लोक निर्माण विभाग के 9.43 करोड़ रुपये के 3 कार्य 
  • नगर पंचायत समोदा के 6.67 करोड़ रुपये के 20 कार्य 
  • आरंग नगर पालिका के 4.78 करोड़ रुपये के 39 कार्य 
  • ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के 79 लाख रुपये के 5 कार्य
इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में सड़क, नगरीय सुविधाओं और आधारभूत संरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

90 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का होगा भूमिपूजन 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 90.34 करोड़ रुपये के 29 नए विकास कार्यों की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। 
  • लोक निर्माण विभाग के 61.11 करोड़ रुपये के 8 कार्य 
  • नवा रायपुर के सेक्टर-17 कोटराभाठा में 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 100 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल 
  • नगर पंचायत समोदा के 8.70 करोड़ रुपये के 9 कार्य 
  • ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 2.54 करोड़ रुपये के 11 कार्य
इन योजनाओं से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की संभावना है।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल 

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव करेंगे। समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

विकास को नई दिशा देने का दावा 

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र के गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वीकृत ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति देंगी। 
वहीं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर समोदा में विशाल पंडाल, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने वीआईपी मूवमेंट और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस आयोजन के जरिए आरंग विधानसभा को विकास की कई नई सौगातें मिलेंगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें