Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह Cg News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में दर्दनाक हादसा, जर्जर गेट गिरने से 7 साल के मासूम की मौत Jhalap Bagbahara Road Accident: गोद से उछलकर सड़क पर गिरा डेढ़ साल का मासूम, सिर पर आए टांके Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह Cg News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में दर्दनाक हादसा, जर्जर गेट गिरने से 7 साल के मासूम की मौत Jhalap Bagbahara Road Accident: गोद से उछलकर सड़क पर गिरा डेढ़ साल का मासूम, सिर पर आए टांके
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Dhamtari News: गंगरेल बांध के 7 गेट खुले, जलाशयों…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Dhamtari News: गंगरेल बांध के 7 गेट खुले, जलाशयों में पानी बढ़ने से नदी किनारे के गांवों को किया अलर्ट

Dhamtari News: लगातार बारिश और कैचमेंट क्षेत्रों से पानी की बढ़ती आवक के कारण जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगरेल बांध 97.16 प्रतिशत भर चुका है, जिसके बाद इसके 7 गेट खोलकर करीब 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। महानदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
13 Sep 2026, 03:09 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dhamtari News: जिले में और कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा तथा जलाशयों में पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 13 सितंबर की सुबह 8 बजे की स्थिति में जिले के प्रमुख जलाशयों में जलभराव का स्तर तेजी से बढ़ा है। गंगरेल जलाशय 97.16 प्रतिशत, मुरुमसिल्ली 99.47 प्रतिशत, दुधावा 94.83 प्रतिशत और सोदुर जलाशय 76.58 प्रतिशत भर चुका है। वर्तमान में गंगरेल जलाशय में 40,390 क्यूसेक, मुरुमसिल्ली में 1,804 क्यूसेक, दुधावा में 4,009 क्यूसेक तथा सोदुर जलाशय में 118 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। आगामी वर्षा तथा जलाशयों में पानी की बढ़ती आवक को ध्यान में रखते हुए गंगरेल बांध के 7 गेट खोलकर लगभग 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रुद्री बैराज के माध्यम से इसमें से लगभग 5,500 क्यूसेक पानी महानदी मुख्य नहर तथा लगभग 37,000 क्यूसेक पानी महानदी में प्रवाहित किया जा रहा है। 
जलाशय में पानी की आवक और आगामी वर्षा की स्थिति को देखते हुए पानी निकासी की मात्रा को आवश्यकता अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। पानी की निकासी के कारण महानदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए नदी के किनारे बसे गांवों में प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। संबंधित विभागों एवं मैदानी अमले को लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

नदी-नालों से दूर रहें, अनावश्यक जोखिम न लें

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी, नाले, रपट, छोटे पुल-पुलिया एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। अनावश्यक रूप से नदी-नालों को पार न करें। तेज बहाव वाले पानी में वाहन अथवा पैदल जाने का प्रयास न करें। बच्चों को नदी-नालों एवं जलभराव वाले स्थानों से दूर रखें। यदि किसी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने अथवा बाढ़ की स्थिति निर्मित होती है, तो नागरिक प्रशासन द्वारा चिन्हांकित सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाएं तथा प्रशासन एवं राहत दलों के निर्देशों का पालन करें।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा—सावधानी ही सुरक्षा

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि “जिले में लगातार वर्षा और जलाशयों में पानी की आवक को देखते हुए प्रशासन द्वारा पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। गंगरेल बांध के सात गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है, जिसके कारण महानदी के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। किसी भी परिस्थिति में अनावश्यक जोखिम न लें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।” उन्होंने कहा कि “सावधानी ही सुरक्षा है। नागरिकों की सतर्कता और प्रशासन के साथ सहयोग से किसी भी संभावित परिस्थिति का सुरक्षित ढंग से सामना किया जा सकता है।”

जिला प्रशासन धमतरी की अपील:

सतर्क रहें—सुरक्षित रहें।
नदी-नालों से दूर रहें।
अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं।
जल है तो कल है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें