Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी Electrical Safety: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट से ऑपरेटर की मौत Kuno National Park: चीता शिकार मामलें में 25 संदिग्ध हिरासत में, लापरवाही बरतने पर 10 वनकर्मी निलंबित CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी Electrical Safety: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट से ऑपरेटर की मौत Kuno National Park: चीता शिकार मामलें में 25 संदिग्ध हिरासत में, लापरवाही बरतने पर 10 वनकर्मी निलंबित
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Dhamtari Tourism: पवई रानी वाटरफॉल में बढ़ेगा पर्…
Pavvai Rani Waterfall Tourism Development, Dhamtari(Image Source: Social Media)
Pavvai Rani Waterfall Tourism Development, Dhamtari(Image Source: Social Media)
राज्य सरकार

Dhamtari Tourism: पवई रानी वाटरफॉल में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण, बोटिंग और राफ्टिंग शुरू करने के निर्देश

Dhamtari Tourism: मगरलोड विकासखंड स्थित पवई रानी वाटरफॉल को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए बोटिंग और बम्बू राफ्टिंग जैसी गतिविधियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

स
प्रकाशित: 31 Oct 2026, 05:28 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dhamtari Tourism: ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर विकसित करने की दिशा में मुख्य कार्यपालन  अधिकारी जिला पंचायत  ( सीइओ) जयंत नाहटा ने मगरलोड विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत पांहदा स्थित पवई रानी वाटरफॉल को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

पवई रानी वाटरफॉल में शुरू होगी बोटिंग और राफ्टिंग

सीईओ नाहटा ने पवई रानी वाटरफॉल की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए यहां बम्बू राफ्टिंग एवं बोटिंग जैसी गतिविधियां शुरू कराने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटकों का आकर्षण बढ़ेगा तथा स्थानीय युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ पर्यटकों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और आवश्यक आधारभूत व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

नाडेप निर्माण और बस्तर-दंतेवाड़ा भ्रमण की तैयारी

उन्होंने पवई रानी क्षेत्र में 07 नग नाडेप निर्माण कार्यों की स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इससे जैविक अपशिष्ट का बेहतर प्रबंधन करने के साथ जैविक खाद उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं, ग्राम पंचायत पांहदा की समिति के सदस्यों को विकास एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों का अध्ययन करने के लिए बस के माध्यम से दंतेवाड़ा एवं बस्तर का भ्रमण कराने की व्यवस्था करने को कहा। इससे समिति के सदस्यों को वहां की सफल कार्यप्रणालियों को समझने और अपने क्षेत्र में अपनाने का अवसर मिलेगा।

नाडेप निर्माण और बस्तर-दंतेवाड़ा भ्रमण की तैयारी

इसी क्रम में मगरलोड विकासखंड की ग्राम पंचायत राजपुर में मुक्तिधाम पहुंच मार्ग पर सीसी रोड निर्माण की आवश्यकता को भी संज्ञान में लेते हुए उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीईओ नाहटा ने कहा कि पवई रानी वाटरफॉल को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करना होगा। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से न केवल मगरलोड क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें