Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी Electrical Safety: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट से ऑपरेटर की मौत Kuno National Park: चीता शिकार मामलें में 25 संदिग्ध हिरासत में, लापरवाही बरतने पर 10 वनकर्मी निलंबित Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी Electrical Safety: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट से ऑपरेटर की मौत Kuno National Park: चीता शिकार मामलें में 25 संदिग्ध हिरासत में, लापरवाही बरतने पर 10 वनकर्मी निलंबित Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Surajpur City Development: सार्वजनिक स्थलों की बद…
Image Source: Keertiman
Image Source: Keertiman
राज्य सरकार

Surajpur City Development: सार्वजनिक स्थलों की बदलेगी तस्वीर, रखरखाव और सौंदर्यीकरण पर जोर

Surajpur City Development: शहर के सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर कलेक्टर रेना जमील एवं वनमंडलाधिकारी विपुल अग्रवाल ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिव वन वाटिका में ट्री हाउस, बच्चों के प्ले एरिया और कैंटीन विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

स
प्रकाशित: 31 Oct 2026, 03:59 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Surajpur City Development: शहर के सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक स्थलों के बेहतर रखरखाव एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर कलेक्टर रेना जमील एवं वनमंडलाधिकारी विपुल अग्रवाल ने आज  नगर पालिका सूरजपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कैंटीन शुरू करने पर भी चर्चा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं वनमंडलाधिकारी ने शिव वन वाटिका पहुंचकर वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने ट्री हाउस, बच्चों के लिए प्ले एरिया विकसित करने तथा स्व-सहायता समूह के माध्यम से कैंटीन संचालन की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने वाटिका को आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

चेंजिंग रूम और वॉशरूम की सुविधाएं

तत पश्चात कलेक्टर ने शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय खेल मैदान परिसर पहुंचकर खेल सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर जमील ने खिलाड़ियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शौचालय, चेंजिंग रूम एवं वॉशरूम जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर  सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जायेगा।

साफ-सफाई एवं अतिक्रमण हटाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गढ़कलेवा के संचालन की जानकारी लेते हुए इसे बेहतर एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही कृष्ण कुंज के व्यवस्थित रखरखाव, साफ-सफाई एवं संरक्षण को लेकर भी चर्चा की। कलेक्टर एवं वनमंडलाधिकारी ने दुलही तालाब का भी अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने तालाब परिसर में  साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद

कलेक्टर जमील ने संबंधित अधिकारियों को शहर के सार्वजनिक स्थलों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करते हुए नागरिकों के लिए सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने निर्देशित किया इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर, नगरपालिका उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल, अन्य जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें