Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी Electrical Safety: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट से ऑपरेटर की मौत Kuno National Park: चीता शिकार मामलें में 25 संदिग्ध हिरासत में, लापरवाही बरतने पर 10 वनकर्मी निलंबित Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी Electrical Safety: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट से ऑपरेटर की मौत Kuno National Park: चीता शिकार मामलें में 25 संदिग्ध हिरासत में, लापरवाही बरतने पर 10 वनकर्मी निलंबित Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Cooking Competition Surajpur: राज्योत्सव में हुनर…
Surajpur Cooking Contest 2026(Image Source: AI Photo)
Surajpur Cooking Contest 2026(Image Source: AI Photo)
राज्य सरकार

Cooking Competition Surajpur: राज्योत्सव में हुनर दिखाने का मौका, प्रथम विजेता को मिलेगा ₹3,100 का इनाम

Cooking Competition Surajpur: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर सूरजपुर में 2 नवंबर को पाक कला प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें गृहिणियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों सहित खाना बनाने में रुचि रखने वाले सभी लोग हिस्सा ले सकेंगे।

स
प्रकाशित: 31 Oct 2026, 02:54 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cooking Competition Surajpur: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर पारंपरिक व्यंजनों को प्रोत्साहित करने के साथ ही पाक कला में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  के संयुक्त तत्वावधान में 02 नवंबर को दोपहर 01ः00 बजे से अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड, सूरजपुर में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में गृहिणियां, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालक सहित खाना बनाने में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।

विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा तैयार व्यंजनों का मूल्यांकन स्वाद, पारंपरिकता, सामग्री के उपयोग, प्रस्तुतीकरण, स्वच्छता एवं व्यंजन संबंधी जानकारी के आधार पर किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3 हजार 100 रुपए, द्वितीय स्थान पर 02 हजार 100 रुपए एवं तृतीय स्थान पर 1 हजार 100 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही तीन अन्य प्रतिभागियों को 500-500 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

जरूरी सामग्री प्रतिभागियों को खुद लानी होगी

प्रतियोगिता के लिए प्रशासन की ओर से टेंट में स्थान एवं टेबल उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतिभागियों को बर्तन, मसाले, सब्जियां, गैस, चूल्हा एवं अन्य आवश्यक सामग्री स्वयं लानी होगी। होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालक अपने स्टॉल पर प्रचार-प्रसार के लिए बैनर एवं पोस्टर भी लगा सकेंगे।
100 रुपए पंजीयन शुल्क, इच्छुक प्रतिभागी करा सकेंगे पंजीयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 100 रुपए पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे आयोजन स्थल स्टेडियम ग्राउंड पहुंचने पर जमा करना होगा। 
शुल्क जमा करने के पश्चात प्रतिभागियों को रसीद प्रदान की जाएगी। 

प्रतिभागी गूगल लिंक 

के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते है। 

प्रशासन ने की भागीदारी की अपील

महिला एवं बाल विकास विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के मोबाइल नंबर 8085148088 तथा एनआरएलएम कार्यालय के मोबाइल नंबर 9131876837 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने पाक कला में रुचि रखने वाले नागरिकों से प्रतियोगिता में सहभागिता करने की अपील की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें