Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Dhamtari Tourism: विश्व पर्यटन दिवस पर धमतरी की न…
Gangrel Island becomes an attraction.(Image Source: CGDPR)
Gangrel Island becomes an attraction.(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Dhamtari Tourism: विश्व पर्यटन दिवस पर धमतरी की नई पहचान, गंगरेल द्वीप बना आकर्षण

Dhamtari Tourism: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर धमतरी का गंगरेल द्वीप अनुभव आधारित पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां आइलैंड कैंपिंग, ट्रेकिंग, बोटिंग, फिशिंग और स्टार गेजिंग जैसी गतिविधियां पर्यटकों को प्रकृति के करीब आने का अवसर दे रही हैं। गंगरेल सहित धमतरी के अन्य पर्यटन स्थलों को जोड़कर जिले में जल, जंगल, संस्कृति और रोमांच आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा रहा है।

क
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 03:19 PM · 6 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dhamtari Tourism: कल्पना कीजिए—चारों ओर शांत जलराशि, दूर तक फैली हरियाली, खुले आसमान से झांकती सुनहरी धूप, ठंडी हवा का स्पर्श और शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच बिताए कुछ सुकून भरे पल। नाव धीरे-धीरे जल को चीरते हुए आगे बढ़ती है और लगभग 40 मिनट बाद सामने उभरता है एक खूबसूरत द्वीप। यहां पहुंचते ही महसूस होता है कि यात्रा केवल किसी स्थान तक पहुंचने की नहीं, बल्कि प्रकृति के और करीब आने की है। सेवा यह है गंगरेल का द्वीप, जो अब धमतरी के पर्यटन मानचित्र पर अनुभव आधारित पर्यटन की नई कहानी लिखने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
हर वर्ष 27 सितंबर को मनाया जाने वाला विश्व पर्यटन दिवस पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व को रेखांकित करता है। वर्ष 2026 की थीम “डिजिटल एजेंडा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता द्वारा पर्यटन का पुनर्गठन” पर्यटन के बदलते स्वरूप की ओर संकेत करती है। आज का पर्यटक केवल किसी स्थान को देखना नहीं चाहता, वह उसे महसूस करना, उसके साथ जुड़ना और एक यादगार अनुभव लेकर लौटना चाहता है। धमतरी इसी नई पर्यटन अवधारणा के अनुरूप प्रकृति, रोमांच, संस्कृति और स्थानीय समुदाय को एक साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

जल, जंगल और रोमांच से भरी एक अनोखी यात्रा
गंगरेल के द्वीप पर रोमांच का नया संसार

गंगरेल जलाशय के विस्तृत जलक्षेत्र के मध्य स्थित द्वीप पर पहली बार आइलैंड कैंपसाइट विकसित किया गया है। यह पहल धमतरी में एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म की संभावनाओं को एक नया आयाम देती है। 17 एवं 18 सितंबर को टूर ऑपरेटर्स के लिए आयोजित एफएएम ट्रिप (Familiarization Trip) के दौरान गंगरेल बांध, जलक्षेत्र, द्वीपों तथा आसपास के प्राकृतिक और सांस्कृतिक परिवेश का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया। इसके बाद 19 एवं 20 सितंबर को छत्तीसगढ़ की ट्रैवल कंपनी CampOnce द्वारा 2 Days–1 Night Island Camping Adventure आयोजित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा और तमिलनाडु से आए पर्यटकों ने सहभागिता की। संकल्प अभियान अंतर्गत यह विशेष लेख आप पढ़ रहे है। द्वीप तक पहुंचने वाली लगभग 40 मिनट की बोट यात्रा ही इस अनुभव की पहली रोमांचक कड़ी बनी। इसके बाद शुरू हुआ प्रकृति के बीच ठहरने, घूमने और उसे महसूस करने का सिलसिला। नाइट कैंपिंग, ट्रेकिंग, फिशिंग, स्विमिंग, बोनफायर, आउटडोर कुकिंग, बर्ड वॉचिंग और स्टार गेजिंग जैसी गतिविधियों ने इस यात्रा को सामान्य भ्रमण से अलग एक विशिष्ट अनुभव में बदल दिया।

बोट सफर से कैंपिंग तक, गंगरेल द्वीप देगा यादगार पर्यटन अनुभव
धमतरी—जहाँ हर अनुभव की अपनी कहानी है

गंगरेल का द्वीप धमतरी की पर्यटन संभावनाओं की केवल एक झलक है। जिले में पर्यटन की विविधता इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। गंगरेल एडवेंचर स्पोर्ट्स रोमांच और जल पर्यटन का अनुभव देते हैं, तो ठेमली आइलैंड द्वीप पर्यटन की नई संभावनाओं को सामने लाता है। नरहरा वाटरफॉल प्रकृति और ट्रेकिंग के आकर्षण से जोड़ता है। महानदी का उद्गम सिहावा आध्यात्मिकता, प्रकृति और विरासत का अद्भुत संगम है। रूद्री कॉरिडोर और कायकिंग महानदी के तटवर्ती अनुभवों को नया स्वरूप दे रहे हैं। वहीं हरफर, मेचका और जबर्रा जैसे क्षेत्र सामुदायिक एवं इको-टूरिज्म की संभावनाओं को सामने लाते हैं। निरई माता श्रद्धा और प्रकृति के अनूठे समन्वय का अनुभव कराती है। इन सभी स्थलों को एक व्यापक पर्यटन परिपथ से जोड़ने पर धमतरी में ऐसा पर्यटन अनुभव विकसित किया जा सकता है, जिसमें पर्यटक एक ही यात्रा में जल, जंगल, रोमांच, आस्था, संस्कृति और ग्रामीण जीवन को महसूस कर सके।

धमतरी का गंगरेल द्वीप बना अनुभव आधारित पर्यटन का नया केंद्र
पर्यटन बने स्थानीय समृद्धि का माध्यम

पर्यटन का वास्तविक प्रभाव तब दिखाई देता है, जब उसका लाभ स्थानीय समुदाय तक पहुंचे। गंगरेल जैसे क्षेत्रों में बोटिंग, स्थानीय गाइड, कैंप प्रबंधन, आतिथ्य, भोजन व्यवस्था, ट्रेकिंग, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और अन्य पर्यटन सेवाओं में स्थानीय युवाओं तथा महिला समूहों की भागीदारी रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का आधार बन सकती है। स्थानीय व्यंजन पर्यटक के लिए स्वाद का अनुभव बन सकते हैं, स्थानीय हस्तशिल्प स्मृति का हिस्सा बन सकते हैं और गांवों की जीवनशैली स्वयं एक पर्यटन अनुभव बन सकती है। इस प्रकार पर्यटन किसी स्थल की अर्थव्यवस्था को ही नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को भी नई पहचान देने का माध्यम बनता है।

जिम्मेदार पर्यटन—प्रकृति के साथ विकास

धमतरी की पर्यटन विकास यात्रा का आधार केवल अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा देना है। प्राकृतिक स्थलों पर स्वच्छता, सुरक्षा, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी को प्राथमिकता देकर पर्यटन विकास को प्रकृति के अनुरूप आगे बढ़ाया जा सकता है। गंगरेल का द्वीप इसी संतुलन की संभावनाओं को सामने रखता है—जहां रोमांच हो, लेकिन प्रकृति की गरिमा के साथ, जहां पर्यटन हो, लेकिन स्थानीय समुदाय की भागीदारी के साथ, जहां आधुनिक सुविधाएं हों, लेकिन प्राकृतिक परिवेश की मौलिकता बनी रहे।
विश्व पर्यटन दिवस 2026 की थीम डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की ओर भी ध्यान आकर्षित करती है। डिजिटल प्लेटफॉर्म, वर्चुअल अनुभव, स्मार्ट यात्रा योजना, डिजिटल मैपिंग और पर्यटक सुविधाओं की ऑनलाइन जानकारी के माध्यम से धमतरी के पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया के पर्यटकों तक पहुंचाने की व्यापक संभावनाएं हैं। आज किसी पर्यटन स्थल की पहचान केवल उसके प्राकृतिक सौंदर्य से नहीं, बल्कि उस सौंदर्य को दुनिया तक पहुंचाने की क्षमता से भी बनती है। धमतरी के पास प्रकृति का वैभव है, आवश्यकता है उसे आधुनिक तकनीक, बेहतर सुविधाओं और प्रभावी प्रचार-प्रसार से जोड़ने की।

धमतरी—एक यात्रा नहीं, एक अनुभव

गंगरेल का द्वीप आज एक नई शुरुआत का प्रतीक है। यह उस धमतरी की तस्वीर प्रस्तुत करता है, जहां पर्यटन केवल घूमने का माध्यम नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने, रोमांच को महसूस करने, संस्कृति को जानने और स्थानीय जीवन के साथ संवाद करने का अवसर बन रहा है। जहां सुबह की पहली किरण जलराशि पर सुनहरी तस्वीर बनाती है और शाम का आसमान पूरे परिवेश को एक अलग रंग दे देता है। जहां नाव की लहरों से शुरू हुआ सफर रात के तारों तक पहुंचता है। जहां प्रकृति की शांति और रोमांच की ऊर्जा साथ-साथ चलती है।

धमतरी केवल देखने की जगह नहीं है—यह महसूस करने की जगह है।

गंगरेल के द्वीप से लेकर सिहावा की पहाड़ियों तक, महानदी के तट से लेकर जलप्रपातों और ग्रामीण अंचलों तक—धमतरी छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर प्रकृति, रोमांच, आस्था, संस्कृति और समुदाय के समन्वय की एक नई कहानी लिख रहा है। इस विश्व पर्यटन दिवस पर आइए, धमतरी को केवल घूमें नहीं… उसे महसूस करें।क्योंकि यहां हर रास्ता एक अनुभव की ओर जाता है और हर अनुभव एक ऐसी स्मृति बन जाता है, जो लौटने के बाद भी दिल में बसती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें