Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Best District Promotion Award: गौरेला-पेंड्रा-मरव…
GPM tourism award ceremony(Image Source: CGDPR)
GPM tourism award ceremony(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Best District Promotion Award: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की पर्यटन उपलब्धि, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने किया सम्मानित

Best District Promotion Award: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। विश्व पर्यटन दिवस पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिले की पुरासांस्कृतिक धरोहर धनपुर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया।

क
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 02:19 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Best District Promotion Award: जिले ने पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा यहां की समृद्ध प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। राजधानी रायपुर में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं ‘छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन’ (सीजीटीटीए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस’ के दौरान जिले को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिले की महत्वपूर्ण पुरासांस्कृतिक धरोहर ‘धनपुर’ पर आधारित आकर्षक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया। 

GPM पर्यटन सम्मान समारोह
कई प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ विमोचन

कॉफी टेबल बुक का विमोचन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक सौमिल रंजन चौबे, कलेक्टर जीपीएम विजय दयाराम के. तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे द्वारा किया गया। कॉफी टेबल बुक के माध्यम से धनपुर की पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं, ऐतिहासिक महत्व और पर्यटन संभावनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इससे धनपुर को प्रदेश एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के साथ ही जिले की अन्य पर्यटन एवं सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति भी पर्यटकों का आकर्षण बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों से समृद्ध है GPM जिला

उल्लेखनीय है कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्राकृतिक सौंदर्य के साथ पुरातात्विक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। जिला प्रशासन द्वारा इन पर्यटन स्थलों की पहचान, संरक्षण, प्रचार-प्रसार एवं पर्यटन संभावनाओं को विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’ जिले के इन्हीं प्रयासों को मिली महत्वपूर्ण पहचान है और इससे जीपीएम को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में नई ऊर्जा मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें