Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव
W 𝕏 f
होम › रायपुर › खुलासा : सूने घर को बनाया था निशाना, पुलिस ने दो …
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी
रायपुर

खुलासा : सूने घर को बनाया था निशाना, पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा, 60 लाख का सामान बरामद

रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में 60 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 08:38 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 10:23 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र में सूने मकान से हुई करीब 60 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम और अन्य सामान बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आमानाका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

परिवार के बाहर जाते ही चोरों ने बनाया मकान को निशाना 

पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना सरोना स्थित अरिहंत कॉम्प्लेक्स में हुई थी। मकान मालिक रवि कान्त गुप्ता 28 जुलाई 2026 को परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपियों ने सूने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने घर की आलमारी का लॉकर तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रकम समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4) और 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

हजारों CCTV फुटेज से मिला आरोपियों का सुराग 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आमानाका थाना पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। हजारों वीडियो फुटेज की जांच के बाद संदिग्ध गतिविधियों और वाहनों की जानकारी जुटाई गई। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने चोरी की घटनाओं में पहले शामिल रहे लोगों और हाल ही में जेल से बाहर आए संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रखी।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूली चोरी 

पुलिस ने जांच के आधार पर करण तांडी उर्फ केडे और लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और चोरी में शामिल होने से इनकार किया। हालांकि, पुलिस के पास मौजूद साक्ष्यों के आधार पर जब उनसे पूछताछ की गई तो दोनों ने आमानाका क्षेत्र में सूने मकान में चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। दोनों आरोपी पहले भी रह चुके हैं जेल में, पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ थाना पंडरी में चोरी और मारपीट से जुड़े मामले दर्ज हैं और वे पूर्व में जेल जा चुके हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड और अन्य संभावित वारदातों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

60 लाख रुपये की मशरूका बरामद 

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद सामान की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये है। इसके अलावा चोरी में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

मोंटी के खिलाफ चोरी का एक और मामला दर्ज 

पुलिस के मुताबिक आरोपी लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी के खिलाफ पंडरी थाना क्षेत्र में चोरी का एक अन्य मामला भी दर्ज है। 12 जुलाई 2026 को दुबे कॉलोनी स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज कैंपस में एसी के कॉपर वायर चोरी की घटना में उसका नाम सामने आया था। इस मामले में भी पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें