Wednesday, 29 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ी उपलब्धि : चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बदली जिंदगी, बस्तर में पहली बार बदला गया हार्ट वॉल्व स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद बड़ी उपलब्धि : चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बदली जिंदगी, बस्तर में पहली बार बदला गया हार्ट वॉल्व स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) खुलासा : राशन दुकान से बाजार तक कैसे पहुंचा गरीबो…
पीडीएस चावल से भरी पिकअप जब्त
पीडीएस चावल से भरी पिकअप जब्त
जगदलपुर (बस्तर)

खुलासा : राशन दुकान से बाजार तक कैसे पहुंचा गरीबों का अनाज, बस्तर में जांच तेज

केशलूर में पीडीएस चावल की अवैध खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग ने पिकअप वाहन से 25 से 30 बोरी सरकारी चावल जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में किराना व्यापारी सुनील गुप्ता का नाम सामने आया है, जिसके खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। अब विभाग चावल के स्रोत और पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है। इस मामले ने सरकारी राशन व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 Jul 2026, 05:33 PM
जगदलपुर

गरीब और जरूरतमंद परिवारों की थाली तक पहुंचने वाला सरकारी राशन आखिर किसके इशारे पर बाजार तक पहुंच रहा है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल की अवैध खरीद-फरोख्त का एक और मामला सामने आया है। केशलूर इलाके से एक पिकअप वाहन में भरकर ले जाए जा रहे पीडीएस चावल को सूचना मिलने के बाद पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर कोतवाली थाने लाया गया, जिसके बाद खाद्य विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई के बाद सरकारी राशन व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि राशन दुकानों से निकलकर सरकारी चावल खुले बाजार तक पहुंच रहा है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? क्या यह केवल किसी एक व्यापारी की करतूत है या फिर इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है? ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से ऐसी शिकायतें सामने आती रही हैं कि पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन नहीं मिल पाता, जबकि सरकारी अनाज बाजार में बिकता नजर आता है।

पीडीएस व्यवस्था की निगरानी 

ऐसे में इस मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच होने पर कई अहम खुलासे हो सकते हैं। वहीं पूरे मामले में जिला प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पीडीएस व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होती है। यदि लगातार सरकारी चावल की हेराफेरी के मामले सामने आ रहे हैं तो निगरानी व्यवस्था में कमी कहां रह गई, इसकी भी जांच जरूरी है। इस संबंध में जिला प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कलेक्टर का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आ सका। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और बोलेरो पिकअप वाहन की जांच की गई। 

25 से 30 बोरी पीडीएस चावल

जांच के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में चावल की बोरियां मिलीं। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक पिकअप में करीब 25 से 30 बोरी पीडीएस चावल रखा हुआ था। बारिश के कारण मौके पर बोरियों की पूरी गिनती नहीं हो सकी, लेकिन विभाग ने वाहन सहित पूरे माल को जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में जरूरी दस्तावेजों और चावल के स्रोत की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह राशन किस दुकान से निकला था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। यदि जांच में राशन दुकान संचालकों या अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि जब्त किया गया चावल पीडीएस का ही प्रतीत हो रहा है। 

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

जांच में सुनील गुप्ता नामक किराना व्यापारी द्वारा इसकी खरीद-बिक्री किए जाने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित व्यापारी के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में व्यापारी का प्रतिष्ठान सील किया गया था। बाद में कलेक्टर न्यायालय के आदेश पर जुर्माना लगाने के बाद दुकान को दोबारा खोलने की अनुमति दी गई थी। अब एक बार फिर पीडीएस चावल से जुड़े मामले में नाम सामने आने के बाद विभाग पुराने रिकॉर्ड और वर्तमान मामले दोनों की जांच कर रहा है।

कारोबार पर सख्त कार्रवाई का दावा

खाद्य विभाग ने साफ कहा है कि सरकारी राशन की अवैध खरीद-बिक्री और परिवहन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग का कहना है कि शासन की प्राथमिकता है कि बीपीएल और अन्य पात्र हितग्राहियों को समय पर और पूरा राशन मिले। इसलिए इस मामले में नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि कार्रवाई के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या जांच केवल जब्त किए गए वाहन और व्यापारी तक सीमित रहेगी या फिर उस पूरी कड़ी तक पहुंचेगी, जहां से सरकारी राशन बाहर निकल रहा है। यदि राशन दुकानों से ही चावल की हेराफेरी हो रही है तो संबंधित दुकानदारों, बिचौलियों और निगरानी व्यवस्था से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच जरूरी होगी।

राशन नहीं आने की शिकायतों से बढ़ी चिंता

बस्तर में पीडीएस चावल की अवैध बिक्री का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी समय-समय पर सरकारी राशन की कालाबाजारी और गड़बड़ी की शिकायतें सामने आती रही हैं। कई ग्रामीणों का आरोप है कि राशन दुकान संचालक उन्हें कई बार यह कहकर वापस भेज देते हैं कि इस महीने राशन नहीं आया है या स्टॉक खत्म हो गया है।

चावल खुले बाजार में बिकने की शिकायतें

वहीं दूसरी ओर वही सरकारी चावल खुले बाजार में बिकने की शिकायतें सामने आती हैं। इससे गरीब परिवारों को मिलने वाले अधिकार पर सीधा असर पड़ता है। अब इस मामले में लोगों की नजर खाद्य विभाग की आगे की कार्रवाई पर है। देखना होगा कि जांच केवल एक वाहन और व्यापारी तक सीमित रहती है या फिर सरकारी राशन के पूरे नेटवर्क का खुलासा कर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें