Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद जनदर्शन में दिव्यांग अशोक साहू को मिली नई ट्राइसि…
जनदर्शन में दिव्यांग को मिली नई ट्राइसिकल
जनदर्शन में दिव्यांग को मिली नई ट्राइसिकल
महासमुंद

जनदर्शन में दिव्यांग अशोक साहू को मिली नई ट्राइसिकल, कलेक्टर ने सुनीं 66 लोगों की समस्याएं

महासमुंद में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने 66 आवेदनों पर सुनवाई की। इस दौरान दिव्यांग अशोक साहू को खराब ट्राइसिकल की समस्या बताने पर तत्काल नई ट्राइसिकल उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर ने ग्रामीणों की सड़क, पट्टा और अन्य समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Aug 2026, 07:27 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:07 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी आवेदनों पर समय-सीमा के भीतर कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

खराब ट्राइसिकल की समस्या लेकर पहुंचे थे अशोक साहू 

जनदर्शन में ग्राम मोंगरा निवासी दिव्यांग अशोक साहू भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि उनकी पुरानी ट्राइसिकल खराब हो गई है, जिसके कारण उन्हें आने-जाने और रोजमर्रा के कामों में काफी परेशानी हो रही है। अशोक साहू की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तत्काल नई ट्राइसिकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्हें नई ट्राइसिकल प्रदान की गई। सुविधा मिलने पर अशोक साहू ने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। 
                  अशोक साहू को मिली नई  ट्राइसिकल

ग्रामीणों ने सड़क और विकास कार्यों को लेकर दिए आवेदन 

जनदर्शन में ग्राम पंचायत लोहारडीह के ग्रामीणों ने गांव तक पहुंच मार्ग और गांव की आंतरिक सड़कों के डामरीकरण की मांग रखी। इस पर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम कछारडीह के ग्रामीणों ने बांध की नहर और गेट की मरम्मत कराने की मांग रखी। बसना विकासखंड के ग्राम बड़ेटेमरी निवासी प्रेम कुमार साव ने कच्चे मकान के लिए आबादी पट्टा उपलब्ध कराने का आवेदन दिया। इसके अलावा ग्राम बिछिया के सरपंच ने पात्र परिवारों को आबादी पट्टा देने, कोमाखान तहसील के ग्राम भिलाईदादर निवासी नोहर लाल साहू ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत और सरायपाली तहसील के ग्राम मौहाडीपा के ग्रामीणों ने नवीन ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा।

अधिकारियों को समय-सीमा में समाधान के निर्देश 

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आने वाली शिकायतों और मांगों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें