Wednesday, 29 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
डोंगरगढ़ में खूनी वारदात : मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला डबल मनी मामला : मास्टरमाइंड सोमेंद्र की दो लक्जरी कारें जब्त, हिरासत में लिए गए संदिधों से SIT की पूछताछ जारी अनोखा मामला : शादी के 25 दिन बाद खुला राज, किन्नर निकली दुल्हन कच्चे तेल में फिर लगा उबाल : अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4% उछलीं कीमतें, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम किसानों की हुंकार से दूसरे दिन भी थमी भोपाल की रफ्तार, मूंग की सरकारी खरीद और ई-टोकन बंद करने पर अड़े मलेरिया ने छीनी मां की ममता : 3 महीने पहले जुड़वा बच्चियों को जन्म देने वाली महिला की मौत, गांव में पसरा मातम डोंगरगढ़ में खूनी वारदात : मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला डबल मनी मामला : मास्टरमाइंड सोमेंद्र की दो लक्जरी कारें जब्त, हिरासत में लिए गए संदिधों से SIT की पूछताछ जारी अनोखा मामला : शादी के 25 दिन बाद खुला राज, किन्नर निकली दुल्हन कच्चे तेल में फिर लगा उबाल : अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4% उछलीं कीमतें, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम किसानों की हुंकार से दूसरे दिन भी थमी भोपाल की रफ्तार, मूंग की सरकारी खरीद और ई-टोकन बंद करने पर अड़े मलेरिया ने छीनी मां की ममता : 3 महीने पहले जुड़वा बच्चियों को जन्म देने वाली महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय डबल मनी मामला : मास्टरमाइंड सोमेंद्र की दो लक्जरी…
SIT द्वारा जब्त की गई टाटा हैरियर और इनोवा कारें
SIT द्वारा जब्त की गई टाटा हैरियर और इनोवा कारें
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

डबल मनी मामला : मास्टरमाइंड सोमेंद्र की दो लक्जरी कारें जब्त, हिरासत में लिए गए संदिधों से SIT की पूछताछ जारी

डबल मनी प्रकरण में SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोमेंद्र कंकरायने की दो लग्जरी गाड़ियां टाटा हैरियर और टोयोटा इनोवा जब्त की हैं। हैरियर ग्वालियर और इनोवा महाराष्ट्र के गोंदिया से बरामद हुई। SIT अब वाहन मालिकों और उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ कर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

कीर्तिमान न्यूज
29 Jul 2026, 08:57 AM
मध्यप्रदेश
चर्चित डबल मनी प्रकरण में कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल (SIT) ने बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार को SIT की टीम ने मामले के मुख्य आरोपी सोमेंद्र कंकरायने द्वारा इस्तेमाल की जा रही दो लक्जरी गाड़ियों—टाटा हैरियर और टोयोटा इनोवा—को अपने कब्जे में ले लिया। जब्ती के बाद दोनों वाहनों को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) कार्यालय में खड़ा करवा दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पसंदीदा गाड़ियों में शामिल टाटा हैरियर (CG 04 MR 9341) को ग्वालियर से बरामद किया गया है। 

टाटा हैरियर पसंदीदा गाड़ी 

वहीं, इनोवा (MP 50 CA 1074) को महाराष्ट्र के गोंदिया से जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि टाटा हैरियर सोमेंद्र की सबसे पसंदीदा गाड़ियों में से एक थी और वह अक्सर इसी से सफर किया करता था। गौरतलब है कि 20 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी सोमेंद्र को मीडिया के सामने लाया गया था, तब उसने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उसकी हैरियर गाड़ी लांजी क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश भटेरे के सुरक्षा गार्ड (गनमैन) के पास मौजूद थी। 

वाहनों के अस्थायी मालिकों की भूमिका खंगलाने में जुटी पुलिस 

जांच के दौरान सुरक्षा गार्ड का तबादला मंडला जिले में होने की बात भी सामने आ चुकी है। जिन लोगों के पास से ये दोनों वाहन बरामद हुए हैं, SIT ने फिलहाल उनके नामों का सार्वजनिक खुलासा नहीं किया है। हालांकि, पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया है और उनसे सघन पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर रही SIT अब इन वाहनों के अस्थायी मालिकों की भूमिका को खंगालने में जुट गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े नाम या नए मोड़ सामने आ सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें