Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय नशीली दवाओं की तस्करी : चेकिंग के दौरान महिला के …
केरल में नशीली दवाओं की तस्करी का बड़ा भंडाफोड़
केरल में नशीली दवाओं की तस्करी का बड़ा भंडाफोड़
राष्ट्रीय

नशीली दवाओं की तस्करी : चेकिंग के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट से मिली ड्रग्स, सात गिरफ्तार

केरल के त्रिशूर में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पलक्कड़ से आ रही एक कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें सवार एक महिला के प्राइवेट पार्ट से दो ग्राम सिंथेटिक ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार चारों आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया।

विशेष संवाददाता
28 Jun 2026, 02:58 PM
त्रिशूर
केरल के त्रिशूर में नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। शहर की एंटी नारकोटिक टीम ने दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि पकड़ी गई महिलाओं में से एक ने कार से सफर करते समय दो ग्राम सिंथेटिक ड्रग्स अपने प्राइवेट पार्ट्स में छिपाकर रखी थी। पुलिस ने गाड़ियों की जांच के दौरान त्रिशूर के वणियमपारा में एक स्विफ्ट कार को रोका था। यह कार पलक्कड़ के एक रिजॉर्ट से त्रिशूर की तरफ जा रही थी। कार में सवार शिफास, विद्या, जिष्णु और श्रीलक्ष्मी को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया।

वर्कशॉप से मिला नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा

कार की तलाशी के दौरान जब महिला के पास से नशीला पदार्थ मिला, तो पुलिस ने अपनी जांच को और तेज कर दिया। पकड़े गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस टीम शिफास नामक आरोपी के घर पहुंची, जहां से अटठारह ग्राम और ड्रग्स बरामद की गई। इसके बाद जांच टीम चावक्कड के पंचारामुक्कू में एल्युमीनियम बनाने वाली एक वर्कशॉप पर पहुंची। वहां छानबीन करने पर पुलिस को दो सौ अटठासी ग्राम ड्रग्स और मिली, जिसे एक बड़े कवर के अंदर तीन पैकेटों में छिपाकर रखा गया था।

कुल 308 ग्राम एमडीएमए बरामद, तीन और आरोपी दबोचे

इस पूरे मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शब्बीर, अनशाद और सुमेष नाम के तीन और युवकों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर इस पूरे नशीली दवाओं के नेटवर्क का हिस्सा होने का शक है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अहम सबूत मिले हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर बाकी आरोपियों को दबोचा गया और ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप पकड़ी जा सकी। इस पूरे ऑपरेशन में कुल ३०८ ग्राम एमडीएमए जब्त की गई है। त्रिशूर जिले में पिछले कुछ महीनों के भीतर ड्रग्स के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें