Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › तश्करी : बैंकॉक से लौटे यात्री के बैग से 10 करोड़…
स्निफर डॉग ने खोल दी पोल
स्निफर डॉग ने खोल दी पोल
राष्ट्रीय

तश्करी : बैंकॉक से लौटे यात्री के बैग से 10 करोड़ से की ड्रग्स बरामद, स्निफर डॉग ने खोल दी पोल

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने बैंकॉक से लौटे एक यात्री के ट्रॉली बैग से करीब 10.9 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद किया है। स्निफर डॉग के संकेत पर हुई जांच में 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की ड्रग्स मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jun 2026, 04:41 PM · अपडेट: 09 Oct 2026, 12:36 AM
अहमदाबाद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से लौटे एक यात्री के कब्जे से करोड़ों रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया है। जांच के दौरान स्निफर डॉग की सतर्कता से एक ट्रॉली बैग में छिपाकर लाई गई करीब 11 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना पकड़ी गई। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

स्निफर डॉग के संकेत से खुला राज

कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार, 28 जून को थाई एयरवेज की फ्लाइट TG-343 से बैंकॉक से अहमदाबाद पहुंचे यात्रियों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्क्रीनिंग के समय एक ट्रॉली बैग के पास पहुंचते ही स्निफर डॉग ने संदिग्ध गतिविधि का संकेत दिया। इसके बाद अधिकारियों ने बैगेज टैग के आधार पर संबंधित यात्री की पहचान कर उसे रोक लिया और उसके सामान की विस्तृत जांच शुरू की।

ट्रॉली बैग में मिले पांच पैकेट

जांच के दौरान ट्रॉली बैग के अंदर सिल्वर रंग के पांच पॉलीथीन पैकेट मिले। इन पैकेटों में हरे रंग का संदिग्ध पदार्थ भरा हुआ था। मौके पर फील्ड टेस्ट किट से जांच करने पर इसकी पुष्टि हाइड्रोपोनिक मारिजुआना के रूप में हुई। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 10,911 ग्राम यानी करीब 10.9 किलोग्राम बताया गया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई 

कस्टम्स विभाग ने पूरे प्रतिबंधित पदार्थ को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया है। आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह ड्रग्स किसके लिए लाई जा रही थी, इसके पीछे कौन-सा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है और आरोपी कब से इस गिरोह से जुड़ा हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बढ़ाई गई निगरानी 

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हाल के महीनों में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी के कई मामले सामने आने के बाद कस्टम्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों की जांच पहले से अधिक सख्त कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें