Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, …
CAF jawan abduction case: Woman and driver arrested in Durg(Image Source: AI Photo)
CAF jawan abduction case: Woman and driver arrested in Durg(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING दुर्ग

Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर

Durg Crime News: 11 लाख रुपए के लेन-देन विवाद में CAF जवान विजय शील को बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगा है। जवान ने मोबाइल से वरिष्ठ अधिकारियों को लाइव लोकेशन भेजी और मौका मिलते ही भागकर जंगल में अपनी जान बचाई। पुलिस ने महिला और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Oct 2026, 12:06 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Durg Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 11 लाख रुपए के पुराने लेन-देन के विवाद में जवान को जबरन अपने साथ ले जाया गया और स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराए गए। इस दौरान जवान ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मोबाइल से लाइव लोकेशन भेज दी। मौका मिलते ही वह आरोपियों के चंगुल से भाग निकला और जंगल में छिपकर अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित जवान विजय शील रायगढ़ स्थित छठवीं बटालियन में पदस्थ है। 

कोतवाली थाने जाते समय जबरन ले जाने का आरोप 

आरोप है कि जवान जब कोतवाली थाने की ओर जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे जबरन अपने साथ ले लिया। इसके बाद उसे पुलगांव थाना क्षेत्र के गोकुल नगर के पास स्थित एक कॉलोनी के मकान में बंधक बनाकर रखा गया। दबाव बनाकर स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराए गए।

मौका मिलते ही भागा जवान, जंगल में छिपकर बचाई जान

बंधक बनाए जाने के दौरान जवान को जब मौका मिला, तो वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर भाग गया। अपनी सुरक्षा के लिए वह जंगल में जाकर छिप गया और वहां से अपने यूनिट हेड को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही यूनिट हेड ने स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने जवान की तलाश शुरू की। पुलिस ने रातभर खोजबीन की और सुबह जवान को सुरक्षित बरामद कर लिया।

महिला और ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

 जवान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हरजिंदर कौर (47) और उसके ड्राइवर कृष्ण कुमार सिन्हा (37) को गिरफ्तार किया है। दोनों पर जवान को बंधक बनाने, उसके साथ मारपीट करने और जबरन स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराने के आरोप हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 11 लाख रुपए के लेन-देन का विवाद किस वजह से शुरू हुआ और घटना में अन्य लोगों की भूमिका थी या नहीं, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें