Friday, 23 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund Road Accident: NH-53 पर तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, दो महिलाओं की मौके पर मौत, तीन गंभीर Raipur News: धर्मांतरण मामला में दो महिलाओं पर FIR, बेटे को प्रलोभन देने और मारपीट का आरोप Illegal Clinic: झिलमिला चौक में अवैध क्लीनिक सील, एक्सपायरी दवाइयां जब्त Leopard News: बोकरामुड़ा खुर्द में तेंदुए की दस्तक, घरों और स्कूल के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत Fraud Case: सोने-चांदी के डिजाइन और बर्तन बदलने के नाम पर ठगी, शातिर महिला ने 4 घरों से उड़ाए 2 लाख के जेवर व बर्तन Mahasamund Road Accident: NH-53 पर तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, दो महिलाओं की मौके पर मौत, तीन गंभीर Raipur News: धर्मांतरण मामला में दो महिलाओं पर FIR, बेटे को प्रलोभन देने और मारपीट का आरोप Illegal Clinic: झिलमिला चौक में अवैध क्लीनिक सील, एक्सपायरी दवाइयां जब्त Leopard News: बोकरामुड़ा खुर्द में तेंदुए की दस्तक, घरों और स्कूल के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत Fraud Case: सोने-चांदी के डिजाइन और बर्तन बदलने के नाम पर ठगी, शातिर महिला ने 4 घरों से उड़ाए 2 लाख के जेवर व बर्तन
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Dussehra Festival: विजयादशमी पर 25 फीट के रावण का…
0:00
Burning of a 25-foot-tall effigy of Ravana (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Dussehra Festival: विजयादशमी पर 25 फीट के रावण का दहन, झलप चौक प्रथम

Dussehra Festival: नगर में विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रावण भाठा में 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला मंचन, आतिशबाजी और मुस्कान स्टार नाइट ने लोगों का मन मोह लिया। नगर पालिका द्वारा आयोजित स्थल सजावट प्रतियोगिता में झलप चौक की आदर्श दुर्गोत्सव समिति तथा विसर्जन झांकी प्रतियोगिता में डबरापारा की नवोदित युवा दुर्गोत्सव समिति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

म
प्रकाशित: 23 Oct 2026, 10:40 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dussehra Festival: नगर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। रावण भाठा में आयोजित मुख्य समारोह में 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। रामलीला मंडली की प्रस्तुति, आकर्षक विद्युत सज्जा, आतिशबाजी और डिजिटल स्क्रीन ने आयोजन को खास बना दिया। रावण दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रैनी पान भेंट कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने रामलीला मंचन के साथ मेले में लगे विभिन्न मनोरंजक आयटमों का भी भरपूर आनंद लिया।

विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन

समारोह विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य, नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी बघेल की अध्यक्षता तथा जनपद अध्यक्ष केशव नायक राम चन्द्राकर, पूर्व विधायक परेश बागबाहरा एवं प्रीतम दीवान, जनपद उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार, इस्पात मंत्रालय की निदेशक अलका चन्द्राकर और नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

बुराई कितनी भी शक्तिशाली हो, अंत में सत्य की जीत होती है : यादव

विधायक द्वारिकाधीश यादव ने अपने उद्बोधन में विजयादशमी पर्व को असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि दशहरा हमें प्रेरणा देता है कि बुराई अथवा असत्य कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः उसका अंत होता है और अच्छाई एवं सत्य की विजय होती है। उन्होंने पर्व के संदेश को जीवन में आत्मसात करने की बात कही।

नपा अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष ने भी रखे विचार

नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी बघेल एवं जनपद अध्यक्ष केशव नायक राम चन्द्राकर ने भी दशहरा पर्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष नारायण ताण्डी ने आयोजन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

समारोह में विधायक द्वारिकाधीश यादव रहे उपस्थित
जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

समारोह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शंकर ताण्डी, हीरा बाई बघेल, बसंती बघेल, डिम्पल ध्रुव, लखबीर छाबड़ा, हेमंत तिवारी, अंकित बागबाहरा, पवन सराफ, प्रदीप शर्मा, दानवीर शर्मा, रवि सेन, पंकज हरपाल, महेश हरपाल, रूपेश तिवारी, गणेश शर्मा एवं भूपेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे। पार्षद शैलेष साहू, प्रीति गुप्ता, मंता यादव, मेनका पोखराज साहू, मिथुन अमीर, प्रेम साहू, श्यामा लोकू चन्द्राकर, शिवा जगत तथा एल्डरमेन मोती पुजारा एवं सोहन साहू सहित दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कौशिक ने किया। 

स्थल सजावट में झलप चौक की समिति प्रथम

नगर पालिका द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित स्थल सजावट एवं विसर्जन झांकी प्रतियोगिता के विजेताओं को समारोह में पुरस्कृत किया गया। स्थल सजावट प्रतियोगिता में आदर्श दुर्गोत्सव समिति झलप चौक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बजरंग दुर्गोत्सव समिति जैन मंदिर द्वितीय तथा नवयुवक दुर्गोत्सव समिति वार्ड क्रमांक 11-12 बाजार पारा तृतीय स्थान पर रही।

विसर्जन झांकी में डबरापारा ने मारी बाजी

विसर्जन झांकी प्रतियोगिता में नवोदित युवा दुर्गोत्सव समिति डबरापारा ने प्रथम स्थान हासिल किया। जय दुर्गोत्सव समिति नीम चौरा लालपुर द्वितीय तथा जय महामाया दुर्गोत्सव समिति वार्ड क्रमांक 9 तृतीय स्थान पर रही। विजेता समितियों को विधायक द्वारिकाधीश यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मोहित साहू, धनराज साहू, प्रेम डड़सेना, गजानंद बुड़ेक एवं राकेश निषाद शामिल थे। उल्लेखनीय है कि नगर की सबसे पुरानी दुर्गोत्सव समितियों में शामिल गुरुनानक चौक की समिति इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेती है।

मुस्कान स्टार नाइट में देर रात तक झूमे दर्शक

दशहरा उत्सव के तहत रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में रायपुर की मुस्कान स्टार नाइट लोक कला मंच की प्रस्तुति आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर रवि फरोदिया, जिला पंचायत सदस्य ताम्रध्वज बघेल, लोकेश्वर चन्द्राकर एवं अमित गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। रात दो बजे तक चले कार्यक्रम में दर्शकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें