Wednesday, 21 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: दशहरा की आतिशबाजी में लापरवाही अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, जशपुर में दो घायल Chhattisgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों में विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट Chhattisgarh News: दशहरा की आतिशबाजी में लापरवाही अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, जशपुर में दो घायल Chhattisgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों में विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट
W 𝕏 f
होम › राजनांदगांव › Rajnandgaon News: विजयादशमी पर राजनांदगांव पुलिस …
Ankita Sharma performed Shastra Pujan (Image Source: Social Media)
Ankita Sharma performed Shastra Pujan (Image Source: Social Media)
राजनांदगांव

Rajnandgaon News: विजयादशमी पर राजनांदगांव पुलिस ने किया शस्त्र पूजन, मां दुर्गा की आराधना

Rajnandgaon News: पुलिस लाइन में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। एसपी अंकिता शर्मा सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मां दुर्गा की आराधना की। इस दौरान हवन-यज्ञ, हर्ष फायर और वाहनों की पूजा की गई।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 21 Oct 2026, 04:59 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
राजनांदगाव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Rajnandgaon News: विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जवानों के द्वारा मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर शस्त्रों का पूजन किया गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा ने हर्ष फायर भी किया। विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी परंपरा के तहत पुलिस विभाग में भी हर साल दशहरे पर शस्त्र पूजन किया जाता है। राजनांदगांव के रक्षित केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस के हथियारों को विधिवत पूजा के लिए रखा गया। अधिकारियों और जवानों ने मां दुर्गा से प्रदेश में शांति, सुरक्षा और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

एसपी अंकिता शर्मा ने दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं 

शस्त्र पूजन के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश एवं प्रदेश की सुरक्षा के साथ समाज में शांति और भाईचारा कायम रखनें की कामना किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। 
कार्यक्रम के दौरान हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आहुति दी। पूजा-अर्चना के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसपी अंकिता शर्मा के साथ एएसपी, डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायर कर परंपरा का निर्वहन किया। पुलिस वाहनों की भी पूजा की गई। पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन की यह परंपरा सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले जवानों के लिए विशेष महत्व रखती है। इस आयोजन के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने जनसुरक्षा के अपने संकल्प को दोहराया और प्रदेश में शांति एवं सौहार्द की कामना की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें