Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › बुजुर्गों को मिला अपना ठिकाना : सरगुजा में सियान …
सरगुजा में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का शुभारंभ
सरगुजा में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का शुभारंभ
राज्य सरकार

बुजुर्गों को मिला अपना ठिकाना : सरगुजा में सियान गुड़ी डे-केयर सेंटर का शुभारंभ

सरगुजा जिले के अंबिकापुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा स्थापित ‘सियान गुड़ी’ (डे-केयर सेंटर) का शुभारंभ वित्त एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया। 25 सीट क्षमता वाले इस केंद्र में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को योग, फिजियोथेरेपी, स्वास्थ्य जांच, पुस्तकालय, सांस्कृतिक गतिविधियां, इंडोर गेम्स, भोजन एवं परामर्श जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jun 2026, 11:30 AM · अपडेट: 24 Oct 2026, 09:40 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सरगुजा जिले में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्ण, सुरक्षित और आनंदमय वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। समाज कल्याण विभाग द्वारा स्थापित ‘सियान गुड़ी’ (वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर) का शुभारंभ सोमवार को वित्त एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने समाज कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गरिमामयी उपस्थिति में किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

समाज कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और व्यस्त दिनचर्या के कारण कई वरिष्ठ नागरिक स्वयं को अकेला महसूस करते हैं। ऐसे समय में सियान गुड़ी उनके लिए सामाजिक जुड़ाव, मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण और सकारात्मक जीवनशैली का प्रभावी मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और उत्साह का संचार करेगा।

योग, स्वास्थ्य जांच, पुस्तकालय और मनोरंजन की सुविधा

मंत्री राजवाड़े ने बताया कि डे-केयर सेंटर में योग एवं प्राणायाम, फिजियोथेरेपी, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, पुस्तकालय, पारिवारिक परामर्श, सांस्कृतिक गतिविधियां, इंडोर गेम्स, स्वल्पाहार एवं भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 25 सीटर क्षमता वाले इस केंद्र का संचालन सप्ताह में छह दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा, जिससे वरिष्ठ नागरिक दिनभर रचनात्मक और उपयोगी गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ कैरम और लूडो खेलकर आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान बुजुर्गों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर एवं छड़ी का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का यह दृश्य बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान और आत्मीयता का संदेश लेकर आया।

सामाजिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मिलेगा संबल

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे डे-केयर सेंटर वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सियान गुड़ी न केवल बुजुर्गों के लिए दिनभर का सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराएगा, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य भी करेगा। मनेंद्रगढ़ रोड स्थित इस डे-केयर सेंटर का संचालन समाज कल्याण विभाग के सहयोग से अंबिकापुर की अनामिका वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया जाएगा। यहां 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य, मनोरंजन, परामर्श और सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का लाभ उठा सकेंगे।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत, कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और कल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें