Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ जंगल से गांव तक पहुंचे हाथी : खेतों में घुसे हाथि…
रायगढ़ में हाथियों का उत्पात
रायगढ़ में हाथियों का उत्पात
रायगढ़

जंगल से गांव तक पहुंचे हाथी : खेतों में घुसे हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, 6 किसानों की फसल चौपट

रायगढ़ जिले में हाथियों के दल ने रात के समय गांवों और खेतों में पहुंचकर 6 किसानों की धान फसल को नुकसान पहुंचाया। एक कच्चे मकान को भी हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वन विभाग ड्रोन से निगरानी कर प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को सतर्क कर रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Jul 2026, 11:40 AM · अपडेट: 13 Sep 2026, 05:03 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का गांवों और खेतों की ओर रुख लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात धरमजयगढ़ क्षेत्र में हाथियों का दल जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच गया। हाथियों ने कई किसानों के खेतों में घुसकर धान की फसल को नुकसान पहुंचाया, वहीं एक कच्चे मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 
घटना के बाद वन विभाग की टीम प्रभावित इलाकों में पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू किया। जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन क्षेत्र के आमगांव बीट के जंगल से दो हाथी निकलकर प्रेमनगर और मेढ़रमार गांव के आसपास पहुंच गए थे। यहां हाथियों ने खेतों में घुसकर किसानों की धान की फसल को रौंद दिया। इस दौरान संजीत मंडल और प्राकृष्ण बैन की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में रातभर दहशत का माहौल बना रहा। 

तीन गांवों में फसल बर्बाद, एक मकान को पहुंचा नुकसान

लोगों ने वन विभाग के अमले के साथ मिलकर हाथियों को जंगल की ओर वापस भेजने का प्रयास किया। हाथियों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में नुकसान पहुंचाया। कापू रेंज के अलोला गांव में आदिराम, सुखनंदन और बोधराम की धान की फसल को हाथियों ने रौंद दिया। वहीं कुमरता गांव में रामसाय सिदार की फसल भी प्रभावित हुई। इसके अलावा बाकारूमा रेंज के ससकोबा गांव में एक हाथी ने नरेंद्र के कच्चे मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान की जानकारी जुटाई। 

देर रात तक गांव के आसपास डटे रहे हाथी

ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों के गांव में पहुंचने के बाद लोग सतर्क हो गए थे। वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर करने का प्रयास किया। हालांकि हाथी काफी देर तक गांव के आसपास ही घूमते रहे। बाद में वे जंगल की ओर लौट गए। सुबह वन विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर फसल और मकान को हुए नुकसान का आंकलन शुरू किया। वन विभाग के अनुसार, वर्तमान में रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में कुल 145 हाथी अलग-अलग दलों में मौजूद हैं। 
इनमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 99 और रायगढ़ वन मंडल में 46 हाथी विचरण कर रहे हैं। इन हाथियों में 46 नर, 71 मादा और 28 शावक शामिल हैं। धरमजयगढ़ के गेरसा क्षेत्र में सबसे अधिक 18 हाथी मौजूद हैं। वहीं बाकारूमा रेंज के ससकोबा बीट में 17, बोरो रेंज के खम्हार उत्तर क्षेत्र में 16 और रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया पश्चिम इलाके में 17 हाथियों की मौजूदगी बताई गई है। 

ड्रोन से हाथियों की गतिविधियों पर रखी जा रही नजर

धरमजयगढ़ डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। वन विभाग की टीम ड्रोन के माध्यम से हाथियों के मूवमेंट पर नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। जंगल किनारे रहने वाले लोगों को रात के समय अकेले रहने से बचने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीमें हाथियों के हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें