Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ जंगलों से गांव तक पहुंचे हाथी : रात में गांव पहुं…
राइस मिल की टूटी बाउंड्री
राइस मिल की टूटी बाउंड्री
रायगढ़

जंगलों से गांव तक पहुंचे हाथी : रात में गांव पहुंच रहा हाथियों का दल, राइस मिल में घुसकर खाया धान

रायगढ़ जिले के छाल, बोरो, धरमजयगढ़ और कापू वन क्षेत्रों में हाथियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। औरानारा गांव की एक राइस मिल में लगातार दूसरी रात हाथी घुसकर धान खा गया और बाउंड्रीवाल तोड़ दी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jul 2026, 04:37 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 01:27 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। जंगल से निकलकर हाथियों का दल रात के समय गांवों तक पहुंच रहा है और खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग की टीमें लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
छाल वन परिक्षेत्र के औरानारा गांव में संचालित राइस मिल में पिछले दो दिनों से एक हाथी रात के समय पहुंच रहा है। मंगलवार रात भी हाथी राइस मिल परिसर में घुस गया और वहां रखे धान को खा लिया। इस दौरान हाथी ने राइस मिल की बाउंड्रीवाल को भी तोड़ दिया। सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है।

हाथी
छाल और बोरो रेंज में हाथियों की मौजूदगी

जानकारी के अनुसार छाल रेंज के अलग-अलग बीट के जंगलों में करीब 9 हाथी मौजूद हैं। वहीं बोरो रेंज के कमोसिनडांड क्षेत्र में 16 हाथियों का दल सक्रिय है। इस दल ने छह किसानों के खेतों में पहुंचकर धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के झुंड ने कमोसिनडांड क्षेत्र में सुशील खेस, रमेश खेस, बैजनाथ, मानसिंह, सुनाराम बैगा और धरमुराम के खेतों में पहुंचकर धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन शुरू कर दिया है।

धरमजयगढ़ और कापू क्षेत्र में भी नुकसान 

हाथियों ने धरमजयगढ़ रेंज के ढालीपारा में कजल विश्वास के खेत में लगी धान की फसल को भी बर्बाद किया है। इसके अलावा कापू रेंज के अलोला में राधे नाग और भुडुल नाग के घरों के आसपास नुकसान पहुंचाया गया। सोनाजारी गांव में जयमन और बाकारूमा रेंज के जामबीरा में रहने वाले कैलू के शौचालय को भी हाथी ने तोड़ दिया। छाल रेंजर राजेश चौहान ने बताया कि औरानारा की राइस मिल में पिछले दो रातों से एक हाथी पहुंच रहा है। हाथी ने वहां धान खाया है और बाउंड्रीवाल को नुकसान पहुंचाया है। पूरे क्षेत्र में हाथियों की निगरानी की जा रही है। साथ ही प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें