Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बस्तर संभाग पर्दाफाश : बस्तर में लौह अयस्क तस्करी का बड़ा नेट…
बैलाडीला लौह अयस्क से लदा जब्त ट्रक
बैलाडीला लौह अयस्क से लदा जब्त ट्रक
बस्तर संभाग

पर्दाफाश : बस्तर में लौह अयस्क तस्करी का बड़ा नेटवर्क उजागर, 40 टन माल पकड़ा गया

बस्तर के बैलाडीला क्षेत्र में लौह अयस्क चोरी और तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। वन विभाग ने बवेली-भांसी के बीच 40 टन अवैध लौह अयस्क से लदा 10 चक्का ट्रक जब्त किया है। जांच में जंगल से रायपुर तक संगठित तरीके से अवैध परिवहन किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान तस्कर और ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jul 2026, 10:58 AM · अपडेट: 04 Aug 2026, 07:33 PM
बस्तर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बस्तर में लौह अयस्क चोरी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। बैलाडीला की पहाड़ियों से उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क की अवैध खुदाई और परिवहन करने वाला गिरोह सक्रिय पाया गया है। वन विभाग ने सोमवार आधी रात बवेली-भांसी के बीच कार्रवाई करते हुए लौह अयस्क से लदा 10 चक्का ट्रक जब्त किया है। तस्करों ने धुरली के जंगल में जेसीबी की मदद से अवैध खुदाई कर करीब 40 टन ओवरसाइज लौह अयस्क ट्रक में लोड किया था। 

गल से शुरू होती है अवैध तस्करी की पूरी चेन

जब्त किए गए माल की कीमत करीब 3.40 लाख रुपए आंकी गई है। जांच में सामने आया है कि बैलाडीला से रायपुर तक अवैध लौह अयस्क पहुंचाने का नेटवर्क संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा है। जांच में पता चला कि तस्करी की शुरुआत जंगलों में अवैध उत्खनन से होती है। स्थानीय दलाल धुरली और पंडेवार क्षेत्र से ट्रकों में लौह अयस्क भरवाते हैं। 

प्रति ट्रक 15 हजार रुपए लेते हैं दलाल

इसके बाद ये दलाल ट्रकों को दंतेवाड़ा जिले की सीमा पार करवाने में मदद करते हैं। लौह अयस्क परिवहन के लिए दलालों द्वारा प्रति ट्रक करीब 15 हजार रुपए कमीशन लिया जाता है। इसके बाद ट्रक मालिकों से रायपुर तक माल पहुंचाने के लिए लगभग 2 हजार रुपए प्रति टन के हिसाब से भाड़ा तय किया जाता है। तस्करी के नेटवर्क में गोपनीयता बनाए रखने के लिए ड्राइवरों को केवल रायपुर तक पहुंचने का निर्देश दिया जाता है।

रायपुर पहुंचने के बाद मिलती है फैक्ट्री की जानकारी

 अंतिम डिलीवरी स्थल की जानकारी रास्ते में नहीं दी जाती। रायपुर पहुंचने के बाद फोन के जरिए बताया जाता है कि ट्रक को किस स्पंज आयरन फैक्ट्री में खाली करना है। मामले की जांच में दुर्ग पासिंग एक ट्रक मालिक हरविंदर सिंह के वाहन के संबंध में भी इसी तरह के सौदे की जानकारी सामने आई है। 

नाकेबंदी देख स्कॉर्पियो और स्कूटी सवार फरार

वन विभाग की टीम सोमवार रात सातधार से बचेली की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सड़क पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो और स्कूटी संदिग्ध हालत में ट्रक के आगे-पीछे चलते हुए दिखाई दीं। आशंका है कि ये वाहन ट्रक की पायलटिंग कर रहे थे। वन विभाग अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटा है।

कार्रवाई के दौरान ड्राइवर भी हुआ फरार

वन अमले ने जैसे ही ट्रक को घेरकर रोकने की कोशिश की, स्कॉर्पियो और स्कूटी सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इसी दौरान ट्रक चालक भी मौके से फरार हो गया। जांच में ट्रक से बिना किसी वैध दस्तावेज के 40 टन लौह अयस्क बरामद किया गया। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें