Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर खेत की घेराबंदी बनी काल : बिलासपुर में करंट लगने …
करंट लगने से मां और दो बेटो की मौत शव ले जाते
करंट लगने से मां और दो बेटो की मौत शव ले जाते
बिलासपुर

खेत की घेराबंदी बनी काल : बिलासपुर में करंट लगने से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत

बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाड़म में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। खेत की घेराबंदी के दौरान करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके दो बेटे शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Jul 2026, 03:42 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 07:33 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाड़म में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। खेत की घेराबंदी के दौरान करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके दो बेटे शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खेत की सुरक्षा के लिए गई थी महिला 

पुलिस के अनुसार, गांव की रहने वाली दसन बाई सिंगरौल शुक्रवार सुबह अपने खेत में मवेशियों के प्रवेश को रोकने के लिए जीआई (GI) तार और नायलॉन रस्सी से घेराबंदी करने पहुंची थीं। उनके साथ उनका बड़ा बेटा विवेक सिंगरौल (23) और छोटा बेटा सत्यव्रत सिंगरौल (14) भी मौजूद था। इसी दौरान किसी कारणवश तीनों करंट की चपेट में आ गए। बिजली का झटका इतना तेज था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।  

पति के सामने मौत का मंजर 

मृतका के पति सीताराम सिंगरौल पेशे से चालक हैं। रोज की तरह जब वह शाम को घर लौटे तो पत्नी और दोनों बेटे घर पर नहीं मिले। काफी देर तक तलाश करने के बाद वह खेत पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम होने के कारण उसी दिन पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए।  

गांव में शोक का माहौल पुलिस कर रही जांच  

पुलिस की शुरुआती जांच में मौत का कारण करंट लगना सामने आया है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि खेत की घेराबंदी के दौरान जीआई तार में बिजली कैसे पहुंची। क्या किसी बिजली लाइन का संपर्क हुआ या कोई अन्य तकनीकी वजह रही, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत से पूरे भाड़म गांव में शोक का माहौल है। पड़ोसी और ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। इस हादसे ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर यह दर्दनाक हादसा कैसे हुआ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें