Sunday, 05 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
पुलिस का वार : बैंक खाते बेचकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा खेल, फरार आरोपी गिरफ्तार भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत पुलिस का वार : बैंक खाते बेचकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा खेल, फरार आरोपी गिरफ्तार भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत
W 𝕏 f
होम दुर्ग भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटे…
दुर्ग में केयरटेकर ने प्रेमी के लिए की चोरी
दुर्ग में केयरटेकर ने प्रेमी के लिए की चोरी
🔴 BREAKING दुर्ग

भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा

दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में दो साल से केयरटेकर के रूप में काम कर रही एक युवती ने अपने प्रेमी की आर्थिक मदद के लिए मालिक के घर से 24 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर युवती और उसके प्रेमी को रायपुर से गिरफ्तार कर 23,500 रुपये नकद व दो मोबाइल बरामद किए हैं।

कीर्तिमान न्यूज
05 Jul 2026, 08:04 AM
दुर्ग
दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में विश्वास को ठेस पहुंचाने वाला चोरी का मामला सामने आया है। पिछले करीब दो वर्षों से एक परिवार के यहां केयरटेकर और घरेलू सहायक के रूप में काम कर रही युवती ने अपने ही मालिक के घर से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी युवती और उसके प्रेमी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सूर्या विहार कॉलोनी जुनवानी निवासी रोहन कुखरानिया ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2024 में उनकी बुजुर्ग मां की देखभाल के लिए लाइफ होम केयर सर्विस के माध्यम से ममता चौहान को नियुक्त किया गया था। मां के निधन के बाद भी ममता परिवार के साथ रहकर घरेलू कामकाज संभालती रही। लंबे समय तक घर में रहने के कारण उसे घर की व्यवस्था और अलमारी में रखी नकदी की पूरी जानकारी थी। 

शादी की व्यस्तता का उठाया फायदा 

26 और 27 जून को परिवार में भतीजी की शादी का कार्यक्रम था। घर में मेहमानों की आवाजाही और समारोह की व्यस्तता के बीच ममता ने मौका देखकर अलमारी से 24 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के बाद वह बिना किसी को बताए घर छोड़कर चली गई। जब परिवार को नकदी गायब होने का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मोबाइल लोकेशन से रायपुर में हुई गिरफ्तारी 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी ममता चौहान और उसके प्रेमी शीतल वर्मा का पता रायपुर में चला, जहां से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

प्रेमी की आर्थिक मदद के लिए की चोरी 

पूछताछ में ममता ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी को पैसों की जरूरत थी। उसी की आर्थिक मदद करने के लिए उसने घर से नकदी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23,500 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें