Ahiwara News: दुर्ग जिले के अहिवारा में 200 मांदर की गूंज और एक साथ थिरकते 3000 पंथी नर्तक छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति का ऐसा भव्य नजारा देखने को मिला। यहां विशाल पंथी नृत्य आयोजन में हजारों कलाकारों ने एक ही धुन और ताल पर सामूहिक प्रस्तुति दी। आयोजकों का दावा है कि छत्तीसगढ़ में इतने बड़े स्तर पर पंथी नृत्य का आयोजन पहली बार किया गया है। इस आयोजन के पीछे पिछले आठ महीनों की तैयारी रही। हालांकि, अहिवारा विधानसभा में संभावित उपचुनाव के बीच इस आयोजन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। आठ महीने की तैयारी, 3000 कलाकारों को एक मंच पर लाने की चुनौती कार्यक्रम के आयोजक दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि इस विशाल आयोजन को लेकर वे पिछले आठ महीनों से प्रयास कर रहे थे।
3000 पंथी नर्तकों को एक साथ एक मंच पर लाना और 200 मांदर की थाप पर सभी कलाकारों के बीच एकरूपता बनाना उनके लिए बड़ी चुनौती थी। दिनेश चतुर्वेदी के मुताबिक, समाज के प्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि समाज के लोगों को एकजुट किया जाए और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला पंथी नृत्य को वैश्विक पहचान दिलाई जाए। इसी उद्देश्य से इतने बड़े आयोजन की योजना बनाई गई।
3000 पंथी नर्तकों को एक साथ एक मंच पर लाना और 200 मांदर की थाप पर सभी कलाकारों के बीच एकरूपता बनाना उनके लिए बड़ी चुनौती थी। दिनेश चतुर्वेदी के मुताबिक, समाज के प्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि समाज के लोगों को एकजुट किया जाए और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला पंथी नृत्य को वैश्विक पहचान दिलाई जाए। इसी उद्देश्य से इतने बड़े आयोजन की योजना बनाई गई।
उपचुनाव के बीच आयोजन के राजनीतिक मायने भी चर्चा में
इस सांस्कृतिक आयोजन के साथ अहिवारा की राजनीति भी चर्चा में है। अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद विधानसभा सीट रिक्त हो गई है और यहां उपचुनाव होना है। यह सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। निर्वाचन आयोग को सीट रिक्त होने की सूचना भेजी जा चुकी है। ऐसे राजनीतिक माहौल में सतनामी समाज के हजारों लोगों को एक मंच पर लाने वाले इस आयोजन को कुछ लोग सामाजिक एकजुटता के साथ-साथ संभावित राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर भी देख रहे हैं। हालांकि, आयोजन के राजनीतिक उद्देश्य को लेकर आयोजक ने ऐसी किसी मंशा से इनकार किया है
पंथी नृत्य को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
पंथी कलाकारों ने भी इस तरह के बड़े आयोजनों को जरूरी बताया। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में नियमित रूप से ऐसे आयोजन होने चाहिए, ताकि कलाकारों को मंच मिलने के साथ पंथी नृत्य को भी व्यापक पहचान मिल सके। आयोजन के दौरान कलाकारों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और एक साथ हजारों कलाकारों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आकर्षण का केंद्र बना दिया।दिनेश चतुर्वेदी बोले- वोट बैंक की राजनीति का उद्देश्य नहीं
कीर्तिमान मीडिया की ओर से जब दिनेश चतुर्वेदी से पूछा गया कि क्या वे अहिवारा उपचुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेंगे और क्या इस आयोजन के जरिए सामाजिक वोट बैंक को एकजुट करने की कोशिश की गई है, तो उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से वोट बैंक की राजनीति करना नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस आयोजन से समाज के लोग एकजुट होते हैं और इसका उन्हें राजनीतिक लाभ मिलता है, तो वे इसे समाज का सहयोग और आशीर्वाद मानेंगे। वहीं, विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में पंथी नृत्य का यह विशाल आयोजन जहां छत्तीसगढ़ की लोककला और सांस्कृतिक पहचान को मंच देता नजर आया, वहीं अहिवारा की आगामी राजनीति के लिहाज से भी चर्चा का विषय बन गया।











