Tuesday, 28 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
लापरवाही बनी मौत का कारण, कांटेदार तार में करंट से चार गौवंशीयों की गई जान एक्शन : बलौदाबाजार में CBI-IT की छापेमारी, 11.38 करोड़ लोन घोटाले की जांच तेज विवाद : एमआईसी सदस्य की अमर्यादित टिप्पणी पर भड़के इंजीनियर, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध मनरेगा घोटाला : पूर्व CEO समेत 8 अधिकारियों पर कार्रवाई, 18 साल बाद EOW ने दाखिल की 6000 पन्नों की चार्जशीट मूंग खरीदी सीमा के खिलाफ भड़का किसानों का गुस्सा : सेठानी घाट पर पूजा-पाठ के बाद भोपाल कूच, कई नेता नज़रबंद भोरिंग पंचायत में बवाल : 18 पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की लापरवाही बनी मौत का कारण, कांटेदार तार में करंट से चार गौवंशीयों की गई जान एक्शन : बलौदाबाजार में CBI-IT की छापेमारी, 11.38 करोड़ लोन घोटाले की जांच तेज विवाद : एमआईसी सदस्य की अमर्यादित टिप्पणी पर भड़के इंजीनियर, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध मनरेगा घोटाला : पूर्व CEO समेत 8 अधिकारियों पर कार्रवाई, 18 साल बाद EOW ने दाखिल की 6000 पन्नों की चार्जशीट मूंग खरीदी सीमा के खिलाफ भड़का किसानों का गुस्सा : सेठानी घाट पर पूजा-पाठ के बाद भोपाल कूच, कई नेता नज़रबंद भोरिंग पंचायत में बवाल : 18 पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय मूंग खरीदी सीमा के खिलाफ भड़का किसानों का गुस्सा …
मूंग खरीदी पर किसान आंदोलन तेज
मूंग खरीदी पर किसान आंदोलन तेज
🔴 BREAKING राष्ट्रीय Featured

मूंग खरीदी सीमा के खिलाफ भड़का किसानों का गुस्सा : सेठानी घाट पर पूजा-पाठ के बाद भोपाल कूच, कई नेता नज़रबंद

मध्य प्रदेश में मूंग फसल की सरकारी खरीदी को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। सरकार की 25 फीसदी खरीदी सीमा के विरोध में हजारों किसान नर्मदापुरम के सेठानी घाट से भोपाल कूच के लिए निकल पड़े। किसान संगठनों ने शत-प्रतिशत खरीदी की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

कीर्तिमान न्यूज
28 Jul 2026, 08:11 AM
भोपाल
मध्य प्रदेश में मूंग की फसल की सरकारी खरीदी को लेकर सरकार और किसानों के बीच तनातनी चरम पर पहुँच गई है। राज्य सरकार की महज़ 25 फीसदी मूंग खरीदने की नीति से आक्रोशित किसानों का आंदोलन सोमवार को और उग्र हो गया। प्रशासन की तमाम बंदिशों, नाकेबंदी और किसान नेताओं की नज़रबंदी को दरकिनार करते हुए प्रदेश भर से हज़ारों किसान राजधानी भोपाल की ओर निकल पड़े हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे नर्मदापुरम का ऐतिहासिक सेठानी घाट किसानों के जमावड़े का गवाह बना। 

आंदोलन की शुरूआत अनोखे अंदाज में 

संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में 13 प्रमुख किसान संगठनों—जिनमें क्रांतिकारी किसान संगठन, भारतीय किसान यूनियन, राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ और किसान कांग्रेस शामिल हैं—के प्रतिनिधि यहाँ एकत्र हुए। आंदोलन की शुरुआत अनोखे अंदाज़ में हुई। किसानों ने माँ नर्मदा की महाआरती और पूजन किया, फिर हनुमान चालीसा का पाठ कर संकल्प लिया और भोपाल के लिए पैदल मार्च शुरू कर दिया। 

जगह-जगह भारी बैरिकेडिंग

किसानों के इस 'भोपाल कूच' की भनक लगते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। आंदोलन को दबाने के लिए प्रशासन ने कई किसान नेताओं को तड़के ही उनके घरों में अस्थायी रूप से नज़रबंद कर दिया। इसके अलावा, भोपाल आने वाले प्रमुख राजमार्गों पर जगह-जगह भारी बैरिकेडिंग की गई थी। हालांकि, किसानों का तेवर और रणनीति प्रशासन के इंतज़ामों पर भारी पड़ी। मुख्य रास्तों पर पुलिस की सख्ती देख किसान छोटे-छोटे समूहों में बँट गए और ग्रामीण व संपर्क मार्गों के ज़रिये नर्मदापुरम और भोपाल की सीमा तक पहुँचने में कामयाब रहे।
किसानों का साफ़ कहना है: 
"जब तक सरकार मूंग फसल की शत-प्रतिशत खरीदी की गारंटी नहीं देती और 25 प्रतिशत का कैप हटाने का फैसला वापस नहीं लेती, तब तक यह आंदोलन थमने वाला नहीं है।"
ताजा अपडेट के लिए देखते रहे...
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें