Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय ग्वालियर में सूदखोरों की दबंगई से तंग किसान ने ट्…
ग्वालियर किसान आत्महत्या मामला
ग्वालियर किसान आत्महत्या मामला
राष्ट्रीय

ग्वालियर में सूदखोरों की दबंगई से तंग किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, 3 पर एफआईआर दर्ज

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में किसान तिलक सिंह राणा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने तीन सूदखोरों के खिलाफ FIR दर्ज की है। किसान ने सुसाइड नोट में कर्ज और धमकियों से परेशान होकर जान देने की बात लिखी थी।

प्रकाशित: 30 Jul 2026, 10:14 AM · अपडेट: 17 Sep 2026, 08:45 PM
ग्वालियर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कर्ज के दलदल और सूदखोरों की प्रताड़ना ने एक और किसान की बलि ले ली। ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाले 50 वर्षीय किसान तिलक सिंह राणा की मौत के मामले में पुलिस ने अब जाकर बड़ा कदम उठाया है। किसान को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले तीन सूदखोरों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। यह पूरा मामला त्यागी नगर का है। 9 जुलाई को तिलक सिंह राणा अचानक अपने घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। बाद में यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के एजी पुल के पास रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला। उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। 

मांगी थी 1 महिने की मोहलत

पुलिस को घटनास्थल से दो पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला था, जिसने पूरे मामले का सच सामने ला दिया। जांच और सुसाइड नोट से सामने आई कहानी किसी का भी कलेजा कंपा दे। किसान तिलक सिंह ने आरोपी जितेंद्र शर्मा से 5 लाख रुपये उधार लिए थे। अपनी हैसियत के हिसाब से वे 3 लाख रुपये चुकता भी कर चुके थे। बाकी बचे 2 लाख रुपये चुकाने के लिए उन्होंने सिर्फ एक महीने की मोहलत मांगी थी। लेकिन कर्ज देने वाले जितेंद्र शर्मा, उसके साले गजेंद्र पुरोहित और लक्ष्मीनारायण पर जैसे खून सवार था। वे एक महीने का समय देने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने किसान के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि फोन पर धमकी दी कि अगर तुरंत पैसे नहीं दिए तो घर में घुसकर पीटेंगे।

तिलक सिंह ने अपनी मौत से पहले सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां करते हुए लिखा— 
"मैंने 5 लाख में से 3 लाख रुपये चुका दिए थे। सिर्फ 2 लाख रुपये बाकी थे, जिसके लिए एक महीने का समय मांगा था। लेकिन जितेंद्र, गजेंद्र और लक्ष्मीनारायण लगातार धमका रहे थे। इन्होंने मेरे साथ मारपीट की और धमकी दी कि घर आकर पीटेंगे। वे घर आकर मारपीट करते और समाज में मेरी इज्जत नीलाम होती, इससे बेहतर है कि मैं खुद अपनी जान दे दूं।"

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज 

घटना के बाद पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर हैंडराइटिंग की जांच कराई और परिजनों के बयान दर्ज किए। साक्ष्यों और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों—जितेंद्र शर्मा, गजेंद्र पुरोहित और लक्ष्मीनारायण के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment to Suicide) का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें