Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज
W 𝕏 f
होम महासमुंद Farmer Producer Organization: किसान प्रोड्यूसर कं…
Farmers meeting at Bagbahara FPO (Image Source: Keertiman Media)
Farmers meeting at Bagbahara FPO (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Farmer Producer Organization: किसान प्रोड्यूसर कंपनी की पंचम आमसभा संपन्न

Farmer Producer Organization: बागबाहरा किसान प्रोड्यूसर कंपनी की पंचम वार्षिक आमसभा में वार्षिक रिपोर्ट व ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। किसानों को एफपीओ से जोड़ने, कृषि व्यवसाय विस्तार और जैविक खेती, मिलेट्स व लाख की खेती से आय बढ़ाने पर चर्चा हुई।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 12:27 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
स्रोत: प्रेस विज्ञप्ति
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Farmer Producer Organization: बागबाहरा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की पंचम वार्षिक आमसभा का आयोजन 20 सितंबर को झलप चौक स्थित एफपीओ कार्यालय में किया गया। आमसभा में अंशधारक कृषक सदस्यों की सहभागिता रही। इस दौरान एफपीओ की वर्षभर की गतिविधियों, वित्तीय स्थिति, आगामी कार्ययोजना तथा किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 की एफपीओ वार्षिक रिपोर्ट एवं ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 और आगामी वर्षों के लिए संगठन की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। एफपीओ की व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने तथा किसानों को कृषि क्षेत्र में बेहतर सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सुझाव साझा किए गए।

संसाधनों का बेहतर उपयोग करने पर चर्चा 

आमसभा में एफपीओ संचालकों ने अंशधारक किसानों को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक किसानों को एफपीओ से जोड़ने की आवश्यकता बताई। सामूहिक रूप से कृषि व्यवसाय को आगे बढ़ाने, किसानों को बाजार से जोड़ने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने पर भी चर्चा हुई। अंशधारक सदस्यों से सुझाव लिए गए और आवश्यक प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी 

सभा के दौरान लेखा परीक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया भी संपन्न की गई। कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। किसानों के लिए विभिन्न कृषि एवं व्यवसायिक मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किए गए। इनमें जैविक खेती, मिलेट्स के महत्व तथा लाख की खेती के माध्यम से आय बढ़ाने जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी।

कृषक सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में बागबाहरा जनपद उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार, सीबीबीओ के राज्य समन्वयक संजय शर्मा, एफपीओ संचालक धनंजय साहू, महेंद्र यादव, गिरिजा देवांगन, रोशन लाल साहू, बसंत चंद्राकर, टिकेश्वर चंद्राकर एवं सुमन साहू उपस्थित रहे। इसके अलावा कृषि विशेषज्ञ राजेश कैशिक, चिंतामणि साहू, गगन लाल साहू, लखन लाल मिश्रा तथा एफपीओ के सीईओ दुष्यंत कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में अंशधारक कृषक सदस्य मौजूद रहे।
अंत में अंशधारक किसानों ने अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। एफपीओ की आगामी कार्ययोजना को सफल बनाने के लिए किसानों की सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया गया। धन्यवाद एवं आभार के साथ वार्षिक आमसभा का समापन हुआ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें