Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम फिल्में रामायण ट्रेलर का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर के …
रामायण फिल्म में रणबीर कपूर और यश का लुक
रामायण फिल्म में रणबीर कपूर और यश का लुक
फिल्में

रामायण ट्रेलर का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर के राम और यश के रावण की जमकर तारीफ

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर का पहला रिव्यू सामने आ गया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने 4 मिनट के ट्रेलर को शानदार बताते हुए इसके विजुअल्स, VFX और कलाकारों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने रणबीर कपूर के राम और यश के रावण किरदार को प्रभावशाली बताया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 12:23 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 03:47 AM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पौराणिक कथा पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। करीब 4000 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे बड़े कलाकारों से सजी इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले ही कुछ चुनिंदा समीक्षकों को इसकी झलक दिखाई गई है। मशहूर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्रेलर देखने के बाद इसका पहला रिव्यू साझा किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के विजुअल्स, कलाकारों और भव्य प्रस्तुति की जमकर तारीफ की है।

4 मिनट के ट्रेलर को बताया शानदार अनुभव 

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट में इसका भव्य लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले फिल्म के ट्रेलर को कुछ फिल्म समीक्षकों को दिखाया गया, जिसमें तरण आदर्श भी शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना रिव्यू साझा करते हुए इसे शानदार बताया। तरण आदर्श के मुताबिक, करीब 4 मिनट का यह ट्रेलर दर्शकों को अपनी भव्यता और प्रस्तुति से बांधे रखता है। उन्होंने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, बैकग्राउंड म्यूजिक, बड़े स्तर पर किए गए निर्माण और सिनेमाई अनुभव की तारीफ की। 

रणबीर कपूर के राम रूप की तारीफ 

फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी तरण आदर्श ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में बेहद प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। उनके किरदार में शालीनता, दिव्यता और शक्ति दिखाई देती है। वहीं, रावण की भूमिका निभा रहे अभिनेता यश के लुक और अभिनय को भी उन्होंने शानदार बताया है। दोनों कलाकारों की जोड़ी को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

एटली ने भी की फिल्म की तारीफ 

तरण आदर्श के अलावा फिल्म निर्देशक एटली ने भी ‘रामायण’ के ट्रेलर की सराहना की है। उन्होंने फिल्म की भव्यता और तकनीकी स्तर की तारीफ करते हुए इसे एक बड़े सिनेमाई अनुभव के रूप में बताया। 

दिवाली पर रिलीज होगी रामायण पार्ट-1 

फिल्म ‘रामायण’ को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला भाग दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की योजना है। फिल्म के बड़े बजट, शानदार स्टारकास्ट और पौराणिक कहानी के कारण ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अब सभी की नजरें 24 जुलाई को रिलीज होने वाले ट्रेलर पर टिकी हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें