Saturday, 12 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप Job Fraud Case: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने किया खुलासा, नौकरी के नाम पर फंसाने का आरोप Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप Job Fraud Case: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने किया खुलासा, नौकरी के नाम पर फंसाने का आरोप
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Forest Sports Competition 2026: दुर्ग में वन खेलक…
Forest Department Sports Selection Trials in Durg (Image Source: CGDPR)
Forest Department Sports Selection Trials in Durg (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Forest Sports Competition 2026: दुर्ग में वन खेलकूद प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन, 200 अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

Forest Sports Competition 2026: 29वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के लिए दुर्ग वृत्त स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें दुर्ग समेत छह वनमंडलों के करीब 200 अधिकारी-कर्मचारियों ने विभिन्न खेल विधाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग वृत्त का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
12 Sep 2026, 12:55 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Forest Sports Competition 2026: 29वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के लिए दुर्ग वृत्त स्तरीय खिलाड़ियों के चयन एवं ट्रायल की प्रक्रिया दुर्ग में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए विभिन्न खेल विधाओं में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
चयन ट्रायल का शुभारंभ मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त एम. मर्सीबेला तथा वनमंडलाधिकारी दुर्ग चंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। अधिकारियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

छत्तीसगढ़ वन विभाग की खेल प्रतियोगिता के लिए दुर्ग में हुआ खिलाड़ियों का चयन
खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

दुर्ग के प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल मैदान में विभिन्न मैदानी खेलों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए गए। यहां एथलेटिक्स, गोला फेंक, तवा फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉलीबॉल और क्रिकेट सहित अन्य खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। वन परिसर, दुर्ग में इनडोर खेलों की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं जटार क्लब में तैराकी के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया।

छह वनमंडलों के करीब 200 अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

दुर्ग वृत्त स्तरीय चयन प्रक्रिया में दुर्ग वृत्त कार्यालय, दुर्ग वनमंडल कार्यालय सहित दुर्ग, राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा, मोहला और बालोद वनमंडल के लगभग 200 वन अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभागियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दुर्ग वृत्त स्तरीय ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में दुर्ग वृत्त का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगे 29वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें