Thursday, 29 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bastar News: कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई 27 गायें बचाई गईं, 9 क्विंटल गौमांस मिला Crime News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 4 पर FIR Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार Shivpuri News: दो सगी बहनों की मौत से उजड़े परिवार, चार बच्चों ने भी गंवाई जान Codeine Syrup Smuggling: विशेष NDPS कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की कैद, दो-दो लाख का जुर्माना Land Fraud: जमीन के नाम पर 51 लाख की ठगी का आरोप, पंडरी थाने में FIR दर्ज Bastar News: कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई 27 गायें बचाई गईं, 9 क्विंटल गौमांस मिला Crime News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 4 पर FIR Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार Shivpuri News: दो सगी बहनों की मौत से उजड़े परिवार, चार बच्चों ने भी गंवाई जान Codeine Syrup Smuggling: विशेष NDPS कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की कैद, दो-दो लाख का जुर्माना Land Fraud: जमीन के नाम पर 51 लाख की ठगी का आरोप, पंडरी थाने में FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › Women Asia Cup 2026: पाकिस्तान को हराकर फाइनल में…
Celebration of the Asia Cup semi-final victory (Image Source: social media)
Celebration of the Asia Cup semi-final victory (Image Source: social media)
क्रिकेट Featured

Women Asia Cup 2026: पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची श्रीलंका, अब भारत से होगी खिताबी भिड़ंत

Women Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए थे, जिसे श्रीलंका ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। अब खिताबी मुकाबले में श्रीलंका का सामना भारतीय महिला टीम से होगा।

य
प्रकाशित: 12 Sep 2026, 09:03 AM · अपडेट: 26 Oct 2026, 11:00 AM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Women Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मौजूदा चैंपियन श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान के 131 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम ने टूर्नामेंट में अपने अजेय रहने के सिलसिले को बरकरार रखा है।

अब रविवार, 13 सितंबर को होने वाले खिताबी मुकाबले में श्रीलंका का सामना भारतीय महिला टीम से होगा। यह लगातार तीसरा मौका है जब श्रीलंका ने एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई है।

खराब शुरुआत के बाद संभाली पारी

131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने गेंदबाजी में कहर ढाते हुए दूसरे ही ओवर में श्रीलंका को दो बड़े झटके दे दिए। इसमें सबसे अहम विकेट श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू का था। इसके बाद इमेशा दुलानी भी 24 रन बनाकर चलती बनीं और महज 33 रन के कुल स्कोर पर श्रीलंका अपने 4 शीर्ष बल्लेबाजों को गंवा चुकी थी।

हर्षिता और कविशा की मैच जिताऊ साझेदारी

संकट के समय पिछले मैच की स्टार हर्षिता समराविक्रमा और कविशा दिलहारी ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 67 रनों की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम को मुकाबले में वापस ला खड़ा किया। फातिमा सना ने एक बार फिर वापसी करते हुए हर्षिता (36 रन) और कविशा (33 रन) दोनों को एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। हालांकि, यह पाकिस्तान के लिए नाकाफी साबित हुआ। अंत में नीलाक्षिका सिल्वा ने 10 गेंदों पर 18 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज कौशिनी ने महज 4 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया।

एशिया कप सेमीफाइनल जीत का जश्न
फातिमा सना का ऑलराउंड प्रदर्शन बेकार गया

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 130 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने मोर्चे को संभाले रखा और 36 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली। फातिमा ने बल्ले से 47 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में भी 4 विकेट चटकाए, लेकिन उनका यह शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन पाकिस्तान को हार से नहीं बचा सका।

भारत के पास पिछले फाइनल की हार का बदला लेने का मौका

अब 13 सितंबर (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दो अजेय टीमों के बीच हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है, वहीं श्रीलंका की टीम पिछले एशिया कप से लेकर अब तक अजेय बनी हुई है।

गौरतलब है कि पिछले एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने ही भारत को हराया था। ऐसे में वनडे विश्व चैंपियन भारतीय टीम के पास उस हार का हिसाब चुकता करने का सुनहरा मौका होगा। हालांकि, पिछले 8-9 मुकाबलों से एशिया कप में लगातार जीत दर्ज कर रही श्रीलंकाई टीम को मात देना भारत के लिए भी आसान नहीं रहने वाला है। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें