Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Sagar Poisonous Liquor Case: बरायठा के जंगलों में पुलिस मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Sagar Poisonous Liquor Case: बरायठा के जंगलों में पुलिस मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम क्रिकेट Women T20 Asia Cup: फाइनल में पहुंचने पर खुश हरमन…
Indian womens cricket team in the final(Image Source: Social Media)
Indian womens cricket team in the final(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

Women T20 Asia Cup: फाइनल में पहुंचने पर खुश हरमनप्रीत, टीम इंडिया के ऑलराउंड प्रदर्शन को सराहा

Women T20 Asia Cup: सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की तारीफ करते हुए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों पर संतोष जताया। शेफाली वर्मा की 64 रनों की पारी और दीप्ति शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी भारत की जीत की अहम वजह रही।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
11 Sep 2026, 10:16 AM
दुबई
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Women T20 Asia Cup: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम जिस तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है, उससे वह काफी खुश हैं।
भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 40 रनों से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने परिस्थितियों को समझते हुए शानदार खेल दिखाया।

स्पिनरों के लिए मददगार थी पिच

दुबई की पिच को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा कि यहां गेंदबाजों को खासकर स्पिनरों को काफी मदद मिल रही थी। उन्होंने बताया कि सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों को इसका फायदा मिला। हरमनप्रीत ने कहा कि अगर गेंद को सही तरीके से टर्न कराया जाए तो बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इस मुकाबले में दोनों टीमों के स्पिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव को बेहतर तरीके से संभाला। भारतीय स्पिन आक्रमण की अगुवाई करने वाली दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और बांग्लादेश की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

भारत महिला क्रिकेट टीम की जीत
छोटी साझेदारियों को बताया अहम

हरमनप्रीत कौर ने बल्लेबाजों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी पिच पर जहां रन बनाना आसान नहीं होता, वहां छोटी-छोटी साझेदारियां टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होती हैं। उन्होंने ऋचा घोष की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में कुछ बेहतरीन शॉट लगाए। वहीं दीप्ति शर्मा की गेंदबाजी को लेकर कप्तान ने कहा कि जब भी टीम को जरूरत पड़ी, दीप्ति ने आगे बढ़कर अहम विकेट दिलाए।

शेफाली वर्मा की तूफानी पारी से मजबूत हुआ भारत का स्कोर

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। टीम के लिए शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 64 रनों की आक्रामक पारी खेली। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 24 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष ने 21 रन और दीप्ति शर्मा ने 6 गेंदों में तेज 13 रन जोड़कर टीम के स्कोर को मजबूत बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 109 रन ही बना सकी। भारत ने यह मुकाबला 40 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने महिला टी20 एशिया कप के इतिहास में लगातार छठी बार फाइनल में जगह बनाकर अपनी मजबूत स्थिति कायम रखी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें