Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) लाखों की धोखाधड़ी : कृषि लोन के नाम पर 9.50 लाख क…
कृषि लोन ठगी का खुलासा, बैंक फील्ड ऑफिसर की गिरफ्तारी
कृषि लोन ठगी का खुलासा, बैंक फील्ड ऑफिसर की गिरफ्तारी
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)

लाखों की धोखाधड़ी : कृषि लोन के नाम पर 9.50 लाख की ठगी, फरार बैंक फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार

गीदम थाना क्षेत्र में कृषि लोन के नाम पर किसान के खाते से 9.50 लाख रुपए निकालने वाले बैंक के फील्ड ऑफिसर प्रवीण कुमार शर्मा को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक्सिस बैंक गीदम से लोन दिलाने और बैंकिंग प्रक्रिया संभालने के बहाने पीड़ित का भरोसा जीता था। साइबर ट्रैकिंग, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को जगदलपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 May 2026, 03:53 PM
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में कृषि लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले बैंक के फील्ड ऑफिसर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गीदम पुलिस ने साइबर ट्रैकिंग, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बैंकिंग व्यवस्था और ग्रामीण ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 10 जुलाई 2025 को थाना गीदम पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने 16 फरवरी 2024 को एक्सिस बैंक शाखा गीदम से 14 लाख 39 हजार 762 रुपए का कृषि लोन लिया था। इसी दौरान बैंक के फील्ड ऑफिसर प्रवीण कुमार शर्मा ने खाता खुलवाने, एटीएम कार्ड जारी कराने और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया में पूरी मदद करने का भरोसा दिलाया।

ग्रामीण ग्राहक ने बैंक कर्मचारी पर विश्वास कर अपने खाते और ट्रांजेक्शन से जुड़ी जिम्मेदारी उसी पर छोड़ दी। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी ने फरवरी से मार्च 2024 के बीच अलग-अलग माध्यमों से खाते से करीब 9 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए।

रकम गायब होने पर खुला पूरा खेल

पीड़ित को जब खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली तो उसने आरोपी से संपर्क किया। शुरुआत में आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा और रकम वापस करने का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में वह अचानक फरार हो गया। काफी समय तक तलाश करने और कोई समाधान नहीं मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गीदम में अपराध क्रमांक 65/2025 के तहत धारा 420, 409 भारतीय दंड संहिता तथा आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

साइबर ट्रैकिंग से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन और एसडीओपी गोविंद दीवान के निर्देशन में गीदम पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। पुलिस टीम ने मोबाइल सीडीआर, साइबर लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। लगातार बदलते ठिकानों के बीच पुलिस को मुखबिर से अहम सूचना मिली, जिसके बाद 26 मई 2026 की सुबह करीब 9:20 बजे आरोपी प्रवीण कुमार शर्मा पिता ओम प्रकाश शर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी माता संतोषी वार्ड 27 जगदलपुर जिला बस्तर को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामकुमार श्याम, डीएसएफ आरक्षक नीलधर तर्मा, चुन्नीलाल चालकी और एमटी आरक्षक विक्टर तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बैंकिंग प्रक्रिया के दौरान अपने एटीएम, ओटीपी, पासबुक और खाते की जानकारी किसी भी व्यक्ति के भरोसे न छोड़ें। किसी भी संदिग्ध ट्रांजेक्शन की स्थिति में तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें। इस कार्रवाई को उन लोगों के लिए सख्त चेतावनी माना जा रहा है जो बैंकिंग व्यवस्था और ग्रामीणों के भरोसे का गलत फायदा उठाकर ठगी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें